{"_id":"63447c12d8361b38ac5834ec","slug":"three-people-again-report-lalitpur-news-jhs230621621","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या को उकसाने में आगरा की कुरियर कंपनी के तीन कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या को उकसाने में आगरा की कुरियर कंपनी के तीन कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास पाराशर लॉज में दो दिन से ठहरे युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आगरा की कुरियर कंपनी के तीन कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। युवक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें उसने तीनों आरोपियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
जनपद झांसी के नैनागढ़ निवासी रविंद्र वाजेपयी ने डीआईजी झांसी को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा उदय वाजपेयी एक्सप्रेस बी कंपनी आगरा में काम करता था। बीते माह 10 सितंबर को वह काम पर नहीं गया एवं कई बार फोन पर संपर्क करने के बाद भी जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो 16 सितंबर को वह एवं उसकी पत्नी और उसका दूसरा बेटा आगरा गए, तो वहां बेटे उदय बाजपेयी के बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने आगरा के एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
आगरा में ही 17 सितंबर को थाना प्रेमनगर झांसी से उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसके बेटे उदय वाजपेयी ने पाराशर लॉज स्टेशन के सामने ललितपुर के कमरा नंबर 110 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आगरा की कुरियर कंपनी के लड़कों द्वारा उत्पीड़न करने की बात भी लिखी है। यह सुसाइड नोट ग्यारह पन्नों का है। उसमें स्पष्ट लिखा है कि उसकी आत्महत्या के लिए सुनील, नैतिक शुक्ला व गिरीश तोमर जिम्मेदार हैं। डीआईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कुरियर कंपनी के तीनों कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।