फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three ladies arrested with 70 letre illigle wine

70 लीटर शराब समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
three ladies arrested with 70 letre illigle wine
कैप्सन -1- लहन नष्ट करती पुलिस 2 - दुकानों का निरीक्षण करते सीओ इमरान अहमद - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को टकटकी कबूतरा डेरा पर दबिश देकर 70 लीटर शराब समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वहीं, रविवार रात में पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने शराब के ठेकों पर सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के कड़े निर्देश पर क्षेत्र में शराब के कारोबार के खिलाफ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद एवं आबकारी निरीक्षक रमेश उदैनिया ने पूराकलां मार्ग पर स्थित टकटकी कबूतरा डेेरा पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 लीटर शराब बरामद की। मौके पर पर करीब 2500 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया। पकड़ी गई महिलाओं में अंजली, सुशीला, श्रीदेवी निवासी टकटकी कबूतरा डेरा कोतवाली तालबेहट है। उधर, रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी इमरान अहमद की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने नगर एवं कोतवाली क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर का दुकान में उपलब्ध सामान से मिलान किया, दुकानों के आसपास खड़े शराबियों को खदेड़ा। उन्होंने दुकान पर मौजूद कर्मचारियों को निर्धारित दरों पर ही बिक्री करने के निर्देेश दिए।

कैप्सन -1- लहन नष्ट करती पुलिस 2 - दुकानों का निरीक्षण करते सीओ इमरान अहमद

कैप्सन -1- लहन नष्ट करती पुलिस 2 - दुकानों का निरीक्षण करते सीओ इमरान अहमद- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed