मनचले को सिखाया सबक: युवतियों ने छेड़छाड़ कर रहे युवक पर थप्पड़-चप्पलों की बौछार, लड़की की फोटो को लेकर की शर्मनाक हरकत
कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन तिराहा पर तीन युवतियां किसी काम से पैदल बाजार की ओर जा रही थीं, इसी दौरान एक युवक ने उन युवतियों पर कुछ टिप्पणी कर दी। जिससे परेशान होकर युवतियों ने उसे कुछ आगे जाकर पकड़ लिया और बारी- बारी से थप्पड़ों की बौछार कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचले को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन तिराहा पर तीन दिन से छेड़छाड़ से परेशान युवतियों ने एक मनचले को पकड़कर थप्पड़ और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। यह नजारा देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई, हालांकि युवतियों ने दूसरे लोगों को उस युवक को हाथ भी नहीं लगाने दिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन तिराहा पर तीन युवतियां किसी काम से पैदल बाजार की ओर जा रही थीं, इसी दौरान एक युवक ने उन युवतियों पर कुछ टिप्पणी कर दी। जिससे परेशान होकर युवतियों ने उसे कुछ आगे जाकर पकड़ लिया और बारी- बारी से थप्पड़ों की बौछार कर दी। उनमें से पहले मुंह पर लाल दुपट्टा बांधे हुए युवती ने उसे पीटना शुरू किया और फटकार लगाते हुए जमकर थप्पड़ जड़े। फिर उसने अपनी चप्पलों से भी पिटाई की।
इसके बाद युवती के साथ मौजूद दूसरी युवती भी मनचले को पकड़कर उसके गालों व सिर में थप्पड़ मारने लगी। तीनों युवतियों ने उसकी थप्पड़ों व चप्पलों से मारते हुए अपनी खीज निकाली। यह देख वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई और भीड़ में से निकलकर आया एक दूसरा युवक भी आरोपी युवक को लातों से पीटने लगा, जिस पर एक युवती ने उसे चिल्लाते हुए मारने से मना कर दिया और वह फिर से उक्त युवक को मारने पीटने लगी। वहीं किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मनचले को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उक्त युवक शहर के मोहल्ला नेहरूनगर का निवासी है और नेहरूनगर में पानी की फैक्टरी में काम करता था और घर-घर पानी देने जाता था। इसी दौरान संपर्क में आई एक युवती का फोटो फेसबुक से उठाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डालकर वायरल दिया था। बीते तीन दिन से वह युवती का पीछा करके उसे परेशान कर रहा था।
एसपी बोले- मामले की है जानकारी
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। युवतियों से तहरीर लेकर आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।