{"_id":"5fef84c38ebc3e3f7d1e2374","slug":"three-corona-positive-lalitpur-news-jhs184971961","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg
- फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितुपर। जिले में शुक्रवार को कुल 1155 लोगों के कोविड टेस्ट हुए। इसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए जबकि 634 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 518 लोगों के परिणाम लंबित हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह दोहरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के त्वरित क्रियान्वयन की वजह से संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। शुक्रवार को हुई जांच में कुल तीन लोग पॉजिटिव मिले। आरटीपीसीआर से हुई 518 जांचों में पॉजिटिव परिणाम शून्य, ट्रूनॉट से हुए सात जांचों में से एक परिणाम पॉजिटिव तथा एंटीजन से हुई 630 जांचों में दो रिजल्ट पॉजिटिव मिले जिसमें से एक परिणाम की जानकारी झांसी से मिली है।
शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 11 रही। इसमें एल-2 से एक, झांसी से दो, होम आइसोलेशन पूरा करने वाले दो और अन्य छह शामिल हैं। कुल एक्टिव केस 62 रह गए हैं।