फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three corona infected including husband and wife were found

पति-पत्नी समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three corona infected including husband and wife were found
ललितपुर। सर्दी के मौसम के साथ संक्रमण की थमी गति ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2286 व्यक्तियों के सैंपल की जांच में पति-पत्नी समेत तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। विशेषज्ञों ने कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जनपद में बीते माहों से संक्रमण की गति थमी होने से राहत महसूस हो रही थी, लेकिन मंगलवार को एक साथ तीन व्यक्तियों के संक्रमित मिलने से संभावित तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि संक्रमण से बचाव करने के लिए नियमों का पालन करने की जरूरत है। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाएं। भीड़भाड़ में जाने से बचाव करें। संक्रमण के लक्षण मिलने पर तत्काल एकांतवास में रहकर जांच कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 2286 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1028 सैंपल लिए और 1258 सैंपल एंटीजन किट से लिए। आरटीपीसीआर किट से लिए गए 1028 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। इनमें एंटीजन किट की जांच में एक महिला व एक पुरुष संक्रमित मिला है। वहीं एक जनवरी को लिए गए सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा डेमरोड निवासी पति-पत्नी व एक 33 वर्षीय युवक शामिल है। सभी को होम आइसोलेशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 12723 पहुंचा है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12591 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या चार है। बीते दिनों आरटीपीसीआर किट से लिए गए 1972 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब रिकवरी दर घटकर 98.6 पहुंच गई है।

मंगलवार को एंटीजन किट से लिए गए सैंपल की जांच में एक 62 वर्षीय महिला व 33 वर्षीय युवक और एक जनवरी को लिए आरटीपीसीआर सैंपल की आई रिपोर्ट में और एक 63 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed