फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three coaching

तीन कोचिंग संचालकों को थमाया कारण बताओ नोटिस

Tue, 19 Dec 2017 12:45 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 19 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
three coaching
notice owner - फोटो : demo
अवैध कोचिंगों के खिलाफ गठित की गई टीमों में नगर क्षेत्र की टीम ने विगत 11 दिसंबर को शहर की चार कोचिंग सेंटरों पर छापामारा था। इस दौरान पकड़ी गई दो बिना रजिस्ट्रेशन के काचिंग और एक कोचिंग में मिली आव्यवस्थाओं के चलते तीनों कोचिंग संचालकों को डीआईओएस ने नोटिस जारी करके तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विगत 11 दिसंबर को नगर क्षेत्र की तीन सदस्यीय टीम ने चार कोचिंगों का निरीक्षण किया था। इसमें मुहल्ला आजादपुरा में सोनी मिलन पैलेस के सामने संचालित शिखर कोचिंग का निरीक्षण किया। कोचिंग पढ़ा रहे मोहित अग्रवाल निवासी नई बस्ती कोचिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके थे। श्रीतुवन मंदिर बाउंड्री के पीछे महिपाल सिंह कोचिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान कोचिंग संचालक ग्राम दैलवारा निवासी महिपाल सिंह बुंदेला कोचिंग रजिस्ट्रेेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

जांच में दोनों ही कोचिंग बिना पंजीयन के संचालित होती पाई गई थीं। बिना पंजीयन के संचालित हो रही दोनों ही कोचिंग संचालकों को जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा मुहल्ला तालाबपुरा के रामलीला मैदान के सामने संचालित अभि कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस कोचिंग सेंटर में अव्यवस्थाएं फैली हुई थीं। बच्चों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व बैठने की उचित व्यवस्था और शौचालय व पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं मिली थी। इस संबंध में डीआईओएस ने कोचिंग संचालक अभिषेक तिवारी को नोटिस जारी करके तीन दिवस में कोचिंग में समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराते हुए फोटो समेत स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed