फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three booked for raping a student

Lalitpur News: छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में तीन पर मुकदमा

Wed, 10 Sep 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three booked for raping a student
- स्कूल जाते समय रास्ते से फुसलाकर एक घर में ले जाकर किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फुसलाकर छात्रा को एक घर में ले जाकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने आरोपी सहित उसके दो साथियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। थाना जाखलौन अंतर्गत एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने बाहर गया था। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री जोकि जाखलौन स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं में पढ़ती है वह थी। 6 सितंबर उसकी पुत्री प्रतिदिन की भांति स्कूल गई थी। सुबह करीब 8.30 बजे गांव का एक युवक उसकी पुत्री को जाखलौन के पाली तिराहे से फुसलाकर अपने साथ एक युवक के घर ले गया। यहां उक्त युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के शोर मचाने पर गांव के एक अन्य व्यक्ति ने गेट खुलवाया और जैसे ही उसकी पुत्री बाहर निकली तो आरोपी आया और गाली देने लगा। आवाज सुनकर आरोपी के दो साथी और आ गए। उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक उसकी पुत्री को ग्राम बछलापुर ले गया। आरोपी उसकी पुत्री को साथ में लेकर बछलापुर से लेकर आ रहा था कि रेलवे स्टेशन जाखलौन पुल के नीचे गांव का एक व्यक्ति मिल गया था। जोकि उसकी पुत्री को जाखलौन से लेकर गांव आया। रास्ते में पुत्री को डराया धमकाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed