फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three absent including doctor in CHC Madavara

Lalitpur News: सीएचसी मड़ावरा में चिकित्सक समेत तीन अनुपस्थित

Fri, 28 Jul 2023 12:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three absent including doctor in CHC Madavara
सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों से मांगा जवाब
विज्ञापन

ललितपुर। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी व मड़ावरा का निरीक्षण किया। मड़ावरा में एक चिकित्सक सहित तीन कर्मचारी लंबे समय अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जारी किए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा का निरीक्षण किया, वहां पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार उपस्थित मिले, लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रा विचौलिया पिछले कई दिनों से अनुपस्थित पाए गए, साथ वहां तैनात कर्मचारी जितेंद्र, अजय प्रताप सिंह व वैशाली श्रीवास्तव भी काफी दिनों से अनुपस्थित पाई गई। इन सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण के आदेश जारी किए गए। इसके अलावा उन्होंने दवाओं की उपलब्धता व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाएं। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में औषधि वितरण कक्ष, ओटी व वार्डों का निरीक्षण किया। यहां पर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस का भी निरीक्षण किया, जिसमें गंदगी पाई गई, उन्होंने चालकों से साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस अवसर डॉ. अमित तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed