{"_id":"309ed562ad91397ea4ca8d15612046b0","slug":"thp-rhee-bijlee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी चलने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी चलने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार 3.20 बजे आंधी आनी शुरू हुई, इस पर 132 केवीए के रौंड़ा पावर हाउस से बिजली बंद कर दी गई। हालांकि, रौंड़ा से शाम 4.30 बजे बिजली घरों को आपूर्ति दे दी गई, लेकिन लाइनों में ब्रेकडाउन होने के कारण फीडर चालू नहीं हो सके। अवर अभियंता का काम देख रहे एसपी भट्टाचार्य ने 12 लाइनमैनों की टीम से लाइनों की पेट्रोलिंग कराई, तब जाकर नगर के कुछ फीडर पांच बजे तो कुछ फीडर छह बजे बाद बहाल हो सके। लेकिन, ओवरलोड होने के कारण बिजली आपूर्ति के आने व जाने का सिलसिला चलता रहा।
ग्रामीण फीडरों में देवगढ़, राजघाट, खितवांस, पाली, नदनवारा, कल्यानपुरा सहित अन्य गांव की स्थिति और भी खराब रही। ग्रामीणों को घंटों बिजली के लिए परेशान होना पड़ा। हालांकि, विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मानें तो लगातार काम किया जा रहा है।