{"_id":"6158bd1b8ebc3edac41df1bd","slug":"thought-of-gandhi-and-shahstri-remembered-lalitpur-news-jhs205745595","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीजी हमारे प्रेरणास्रोत व लाल बहादुर के विचार अनुकरणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीजी हमारे प्रेरणास्रोत व लाल बहादुर के विचार अनुकरणीय
विज्ञापन
गांधीजी की प्रतिमा को माला पहनाते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि महापुरुषों और क्रांतिकारियों ने संघर्ष कर हमें आजादी दिलाई। गांधी जी की धारणा थी कि जो व्यक्ति गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करता है वह भगवान की सेवा करता है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, उन्होंने सीमित संसाधनों में अपनी शिक्षा ग्रहण की। इसके पश्चात भी उन्होंने प्रधानमंत्री का पद प्राप्त किया।
डीएम ने अन्नावि दिनेशकुमार ने घंटाघर पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहरण किया। कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जीजीआईसी की छात्राओं ने रामधुन ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ की प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर वीरेंद्र जैन ने कहा कि कहा कि गांधी जी हमारे प्रेरणास्रोत व लाल बहादुर के विचार अनुकरणीय हैं। कलक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता एवं बगीचे में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी,डीएम अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम सदर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय,जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर,राजकीय बालगृह (बालक) दैलवारा में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अनिल कुमार मिश्र एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रजनीश राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिला प्रोवेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल एवं संस्था प्रभारी अधीक्षक राधेलाल, दीनानाथ, चंद्रकेश सिंह, केयरटेकर, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

जीजीआईसी स्कूल की छात्राओं को मिठाई देते डीएम- फोटो : LALITPUR

कलक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान में झाडू लगाते डीएम- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन