फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Those who are dynastic are useless there: Swatantra Dev Singh

जो वंशवादी हैं, वहीं अनुपयोगी हैं: स्वतंत्र देव सिंह

Tue, 21 Dec 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Those who are dynastic are useless there: Swatantra Dev Singh
महरौनी(ललितपुर)। भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने महरौनी में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी को अनुपयोगी कहने वाले खुद वंशवादी हैं और अनुपयोगी हैं। उन्होंने आगे कहा कि मतदान राष्ट्रवाद पर होता है न कि जाति,धर्म पर।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में पांच लाख नियुक्तियां बिना भ्रष्टाचार हुईं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार घर-घर अनाज, दालें, तेल बांटने का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री हर गरीब को पक्का मकान देने का कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कर रहे हैं। उन्होंने सवाल के लहजे में कहा कि योगी ने प्रदेश के अंडरवर्ल्ड गुंडे को जेल में डाल दिया है, किसी गुंडे को जेल में डालना क्या गलत है? बुंदेलखंड में पानी की समस्या न हो जिसके लिए पाइप लाइन डाली जा रही है, जिससे घर-घर पानी पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबको प्रदेश और देश की खुशहाली और राष्ट्रवाद के लिए मतदान करना है, जातिवाद पर नहीं। आज प्रदेश में कोई भूखा नहीं रह सकता, महीने में दो बार राशन बंट रहा है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मीजी कमल पर बैठकर ही आती हैं। मोदी योगी जैसा कोई नेता नहीं हो सकता। आज महिलाएं अपने आप को पूर्णतया सुरक्षित महसूस करतीं हैं, प्रांत गुंडा और माफिया मुक्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन सभा में बाबूराम निषाद ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार था, उसको भाजपा ने खत्म किया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जो सफल हुआ है, वह लोगों द्वारा दिए गए जनमत से ही हुआ है। जन विश्वास यात्रा की महामंत्री व पूर्व सांसद बाराबंकी प्रियंका रावत ने कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, तभी से गुंडा या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश से बाहर चले गए हैं। अगर आप लोग सुशासन व्यवस्था चाहते हैं तो प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना ने की एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत ने किया। इस मौके पर सभा में यात्रा प्रभारी रामकिशोर साहू, श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, यात्रा जिला प्रमुख जगदीश सिंह लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह, महामंडलेश्वर राम बालक महाराज, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के प्रांतीय सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, ललितपुर प्रभारी डॉ. कंचन जायसवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, महेश भैया, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जेके सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, जिला मंत्री गौरव चौधरी, निखिल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरू, चंद्रशेखर पंथ, हरिओम निरंजन, सुख दयाल अहिरवार, अशोक रावत, ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत, सभासद बृजेश रिछारिया, दीपांशु दुबे प्रदेश मीडिया प्रभारी, दिनेश बिदुआ, सोनू चौबे, मंडल उपाध्यक्ष शिवा सिंह तोमर, गोलू शुक्ला, अरविंद कौशिक पवन मोदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed