{"_id":"64adad32175c1f1191039214","slug":"thieves-tried-to-steal-in-the-bank-cut-the-locks-with-blades-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-765-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बैंक में चोरों ने किया चोरी का प्रयास, ताले ब्लेड से काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बैंक में चोरों ने किया चोरी का प्रयास, ताले ब्लेड से काटे
Wed, 12 Jul 2023 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
ग्राम दैलवारा में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में किया गया प्रयास, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/दैलवारा। चोरों ने कोतवाली के अंतर्गत ग्राम दैलवार में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास करते हुए ताले काट दिए। हालांकि चोर अपने इस प्रयास में असफल रहे। बैंक में चोरी का प्रयास होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक है। सोमवार को बैंक के कर्मचारियों ने काम करने के बाद शाम को ताला लगाकर बंद करके चले गए थे। रात्रि को अज्ञात चोरों ने बैंक की शटर में लगे तालों को काटा, लेकिन शटर में सेंट्रल लॉक लगे होने के चलते वह बैंक के अंदर दाखिल नहीं हो सके और चोरी के प्रयास में असफल रहे।
बैंक में चोरी का प्रयास होने की जानकारी लोगाें को मंगलवार की सुबह तब हुई जब बैंक खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे। यहां शटर में लगे ताले टूटे पड़े हुए थे। साथ में वहीं पर एक लोहे की आरी की ब्लेड पड़ी थी। अनुमान लगाया गया कि इसी आरी ब्लेड से तालों को चोरों ने काटा था। लेकिन शटर के सेंटर लॉक लगे हुए मिले।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बैंक के अंदर पहुंचकर कैश सहित अन्य चीजों का निरीक्षण किया। सब कुछ ठीक मिला। वहीं बैंक में चोरी का प्रयास होने की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
बैंक में चोरी का प्रयास होने पर पुलिस ने आसपास स्थित मकानों, भवनों पर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
वर्जन
ग्राम दैलवारा में स्थित प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक में चोरों ने चोरी का प्रयास करते हुए शटर में लगे तालों को काट दिया था। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले चोरों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर