{"_id":"61d60134b361ee0510064ba5","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelery-worth-lakhs-taldehate-news-jhs2125270147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाई नकदी और लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने उड़ाई नकदी और लाखों के जेवर
विज्ञापन
तालबेहट/ कड़ेसराकलां। मंगलवार की रात चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कड़ेसराकलां मजरा कसांगरो में दो घरों को निशाना बनाते हुए एक घर से लाखों रुपये के जेवरात एवं नकदी साफ कर दी। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में आसपास के लोगों एवं परिजनों से जानकारी ली। चोर पीड़ित के भाई के आंगन में बंधी उसकी दो बकरियां भी ले गए।
कड़ेसराकलां के मजरा कसांगरो निवासी फूल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मंगलवार को कमरे में परिजन सो रहे थे। रात में चोरों ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद अन्य कमरों के ताले तोड़कर वहां रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़ लिए। चोर बक्से में रखे 35,300 रुपये की नकदी और अलमारी में रखे करीब दो किलो चांदी के जेवरात सहित सोने के जेवर व सामान चुरा ले गए।
चोरों ने इसके बाद उसके भाई प्रकाश कुशवाहा के यहां चोरी का प्रयास किया। जहां चोरों की आहट से परिवार के लोग जाग गए। इसके बाद चोर मौके से भाग गए। लेकिन जाते वक्त चोर आंगन में बंधी दो बकरियां भी अपने साथ ले गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी। देर शाम तक चोरी का मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
संविदा विद्युत कर्मी की बाइक ले गए चोर
तालबेहट। बुधवार को सायंकाल अज्ञात चोर स्टेशन रोड़ से एक रानीपुरा निवासी धर्मेंद्र झा संविदा विद्युत कर्मी की बाइक चुरा ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को देकर बाइक चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है।