फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   They embarked on forest traffic

वन- वे ट्रैफिक पर अमल शुरू

Sat, 21 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
They embarked on forest traffic
ललितपुर। नगर में 15 दिनों के लिए लागू किया गया वन- वे ट्रैफिक का ट्रायल पहले दिन सफल रहा। यातायात पुलिस ने सुबह से दोपहर तक वाहन चालकों को समझाया। बार-बार उल्लंघन करने पर शाम को 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन


दो लाख से अधिक आबादी वाले नगर में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सुबह दस बजते ही शाही रोड पर वाहनों का दबाव देखने को मिलता है। शाही रोड से निकलने में दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों के लिए भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने वन- वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का सुझाव रखा था। नगर वासियों, व्यापारियों, टैक्सी वाहन चालकों के सहयोग से नगर में वन- वे ट्रैफिक का ट्रायल शुक्रवार की सुबह से पंद्रह दिनों तक के लिए लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे वन- वे ट्रैफिक ट्रायल में यातायात प्रभारी नीरज कुमार दीक्षित ने सुबह अपने सहयोगियों के साथ घंटाघर, सावरकर चौक पहुंचकर तीन पहिया टैक्सी वाहन चालकों व चार पहिया वाहन चालकों को समझाने का काम किया। तहसील तिराहे से वीर सावरकर चौक तक लागू किए गए वन- वे ट्रैफिक ट्रायल में शुरुआत में वाहन चालकों को परेशानी हुई, लेकिन बाद में स्थितियां सामान्य होने लगीं।  

नगर पालिका ने भी यातायात पुलिस का सहयोग किया। मुख्य सफाई निरीक्षक आरके लवानियां, सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां, नजूल लिपिक प्रदीप कुमार सौंरियाल सहित अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर दुकानों के बाहर जमा अतिक्रमण को हटवाने का काम किया।

इस कारण अतिक्रमण में सिकुड़ गया शाही रोड चौड़ा दिखाई देने लगा। नगर में लागू की गई नई ट्रैफिक व्यवस्था को देखने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सदर चौकी से लेकर सावरकर चौक तक निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात प्रभारियों के साथ आम जनता से भी बात की और उनके विचार जाने। लोगों ने नई व्यवस्था की सराहना की।


यातायात प्रभारी नीरज दीक्षित के अनुसार सुबह से दोपहर तक वाहनों को समझाने का प्रयास किया गया। दोपहर बाद भी बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे दो चार पहिया वाहनों व आठ तीन पहिया वाहनों के चालान किए गए। जिसके अंतर्गत उनके कागज जब्त कर लिए गए। उन्होंने नागरिकों से वन- वे ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की अपील की।  
इस दौरान यातायात पुलिस के केके शर्मा, अभिषेक कुमार, रामस्वरूप, बलराम, अरविंद सहित क्यूआरटी के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed