फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be prosperity and peace in the state under the BSP government: Ravikant Maurya

बसपा की सरकार में प्रदेश में खुशहाली और अमन-चैन होगा : रविकांत मौर्य

Fri, 20 Feb 2026 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
There will be prosperity and peace in the state under the BSP government: Ravikant Maurya
- जीरोन सेक्टर की प्रकाश नारायण को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है और बसपा की सरकार में ही प्रदेश में खुशहाली और अमन-चैन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पार्टी सुप्रीमो के पिछले चार बार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। इसलिए 2027 में 5वीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पार्टी सुप्रीमो बनने जा रही हैं। वह बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य मंडल प्रभारी के निर्देशन में सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर नंबर 49 जीरोन में बूथ एवं सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक में नई कमेटियों का गठन किया गया। सेक्टर अध्यक्ष के रूप में प्रकाश नारायण को जिम्मेदारी सौंपी गई। बूथ संख्या 553 पर अभिषेक गौतम व बूथ संख्या 554 पर प्रहलाद को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि जब प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी और पार्टी सुप्रीमो मुख्यमंत्री थीं, तब व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए गए। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया, सड़कों का जाल बिछाया गया और गरीबों, दलितों एवं वंचित वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। उन्होंने कहा कि बसपा ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य करते हुए बिना भेदभाव के विकास को प्राथमिकता दी। बैठक में कीरत सिंह राजपूत, अभिषेक गौतम, संतोष अहिरवार, विजवी अहिरवार, आशाराम अहिरवार, गोकुल बहादुर, जयराम, परशुराम, प्रेम, जूजू, हरपाल, कल्लू भगत, प्रकाश नारायण, रामप्रसाद, तुलसीराम, सचिन, गुड्डी, कलावती, कोमल, गब्बर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed