फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no road or water, Kanshi Ram Colony is being neglected

सड़क है न पानी, उपेक्षा का शिकार हो रही कांशीराम कालोनी

Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
There is no road or water, Kanshi Ram Colony is being neglected
ललितपुर। तत्कालीन बसपा सरकार ने निर्धन तबके के लोगों को कांशीराम कॉलोनी निर्माण कर आशियाना दिया था, लेकिन सत्ता जाते ही कॉलोनी उपेक्षा की शिकार हो गईं हैं। ऐसा ही हाल शहर के सुरईघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी की बनी हुई है। यहां सड़क और पानी की काफी किल्लत है। बिजली की बदहाल हालत भी बनी हुई है। ऐसे में कॉलोनी के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सुरईघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी निर्मित होने के बाद आवंटन के समय निर्धन तबके के लोगों में खुशी थी। समस्याओं से छुटकारा की उम्मीद थी, लेकिन बसपा सरकार के जाते ही कॉलोनियों में सुविधाओं की अनदेखी की गई। अब हाल यह है कि कॉलोनी की सड़क उखड़ने लगी है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे चार पहिया वाहन ही नहीं दो पहिया वाहनों की निकासी में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रात में पैदल निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। वहीं नालियां भी मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कॉलोनी के लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से समस्याओं के निस्तारण को गुहार लगाई, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी में तीन माह से खराब पड़ा हैंडपंप
सुरईघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी के निर्माण के दौरान पाइप लाइन डाली गई है। साथ ही टंकी का निर्माण किया गया है। लेकिन, वर्तमान में पेयजल आपूर्ति भी सुचारू रूप से नहीं हो रही है। टंकी भी शोपीस साबित हो रही है। कॉलोनी के तीनों हैंडपंप खराब हैं। ऐसे में कॉलोनी के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आधा किलोमीटर व एक किलोमीटर की दूरी से पानी लाना पड़ रहा है। इससे पेयजल सुविधाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

-
पांच में चार विद्युत ट्रांसफार्मर हैं खराब
विद्युत आपूर्ति की सुविधाओं के लिए पांच ट्रांसफार्मर रखे गए थे। इससे कॉलोनी में पर्याप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति हो रही थी, वर्ष बीतते गए और अब हाल यह है कि यहां पर पांच के सापेक्ष मात्र एक ट्रांसफार्मर ही सही है। चार खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में कॉलोनी वासियों को केबल डालकर बिजली मिल रही है। कई बार फॉल्ट हो जाते हैं। बिजली की भी किल्लत हो गई है। मांग के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है।
कॉलोनी में तीन हैंडपंप लगभग तीन माह से अधिक समय से खराब पड़े हुए हैं। इससे पानी की किल्लत हो रही है।
- साबिर
पानी की अधिक समस्या है। आधा किलोमीटर की दूरी पर लगे हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। ऐसे में अधिक समय खराब होता है।
- उर्मिला
कॉलोनी में सफाई तो होती है, लेकिन ठीक तरह से न होने से नालियों में पानी जमा बना रहता है। इससे दुर्गंध उठती है।
- संजय
मोहल्ला में पेवर ब्रिक्स की सड़कें डाली हैं, लेकिन अब मरम्मत न होने से उखड़ने लगीं है। इससे बाइक निकासी में परेशानी होती है।
- जानकी
बिजली की सुविधा को पांच विद्युत ट्रांसफार्मर रखे गए हैं, पर कई माहों से चार ट्रांसफार्मर खराब पड़ हैं। इकलौते ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है।
- पार्वती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed