फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft in mandirr

जैन मंदिर में चोरों ने बोला धावा

Thu, 11 Oct 2018 01:50 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 11 Oct 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
theft in mandirr
अपराध - फोटो : amar ujala
सौंरई। अतिशय क्षेत्र मदनपुर में बुधवार की रात पचमढ़ी स्थित शांतिनाथ जिनालय एवं आदिनाथ जिनालय के ताले तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जहां से चोर दो दानपात्र सहित अन्य मंदिर सामग्री लेकर चंपत हो गए।   घटना बुधवार की रात की है, जब अज्ञात चोरों ने मदनपुर अतिशय क्षेत्र में स्थित पंचमणी के शांतिनाथ जिनालय और आदिनाथ जिनालय से दो दानपात्र (गुल्लक) के अलावा अन्य पूजन सामग्री लेकर रफूचक्कर हो गए। जैन समुदाय के लोगों के द्वारा इसकी सूचना थाना मदनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। तो वहीं इस चोरी के घटनाक्रम से जैन समाज के लोगों में खासा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में बीते मंगलवार को भी चोरों द्वारा ताले तोड़ने का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत थाना मदनपुर में की गई थी। जिस पर थानाध्यक्ष के द्वारा रात्रिगस्त के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन आधी रात होते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सो गये और मौके की नजाकत को भांप कर चोरों ने इसका फायदा उठाकर मन्दिर में हाथ साफ कर दिया।जैन समुदाय के लोगों ने जल्द ही चोरी के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

 
पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं चोर
मदनपुर अतिशय क्षेत्र में चोरी की घटना कोई नई नहीं है। इससे पहले भी अज्ञात बदमाश जैन मंदिरों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बीते एक बर्ष पहले सौंरई गांव के बड़ा जैन मन्दिर और डोंगरा कलां गांव के जैन मंदिरों में चोरियां हुई जिनका खुलासा नहीं हो पाया। ऐसे में पुराने मामलों का खुलासा न हो पाने के कारण क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों के हौशले बुलन्द हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed