फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The youth was murdered and thrown in a deserted area

Lalitpur News: युवक की हत्या कर सुनसान इलाके में फेंका

Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The youth was murdered and thrown in a deserted area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-नाराहट। सुनसान इलाके में युवक का रक्त रंजित और अर्द्धनग्न शव मिलने से खलबली मच गई। पीड़ित मां ने दो युवकों पर पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना नाराहट अंतर्गत अमझरा चौकी क्षेत्र स्थित बड़े पुल के पास रविवार सुबह युवक का रक्त रंजित और अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। युवक के चेहरे, सिर में चोटें और घाव थे। जमीन पर खून ही खून था। पास में ही एक बड़ा पत्थर भी था। कुछ दूरी पर एक और पत्थर पड़ा था, जिस पर खून लगा था। युवक के हाथ पर बृजेश नाम गुदा था। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की शिनाख्त थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी बृजेश सहरिया (25) के रूप में की गई।
विज्ञापन

मृतक की मां गोमती के मुताबिक शनिवार शाम दो युवक बाइक से आए थे और बृजेश को बाजार चलने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। रात तक जब बृजेश लौटकर नहीं आया तो खोजबीन की। रविवार दोपहर में पता चला कि अमझरा घाटी चौकी क्षेत्र में उसका शव मिला है। गोमती ने बृजेश के दो दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया। एसओजी व सर्विलांस टीम ने घटना का पटाक्षेप करने के लिए जांच पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ आरोपियों की गिरेबां तक पहुंच गए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नाराहट पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शराब पार्टी में हत्या का अनुमान
घटनास्थल देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या शराब पार्टी के दौरान की गई है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।
--------
युवक को उसके दोस्त लेकर गए थे। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
प्रमोद कुमार जाट, प्रभारी निरीक्षक थाना नाराहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed