फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man gave his life by hanging

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Fri, 24 Dec 2021 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
ललितपुर। थाना सोजना के ग्राम लहरन में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर सोजना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सोजना के ग्राम लहरन निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति (22) पुत्र रामप्रसाद प्रजापति बुधवार की शाम को गांव में गेंद से खेलता रहा। इसके बाद अचानक से घर में और छत पर बने कमरे में जाकर छत के कुंदे पर मफलर से फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर सोजना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा धनीराम प्रजापति ने बताया कि उसके भतीजे प्रमोद की सात माह पूर्व 23 मई को शादी हुई थी और बुधवार को उसकी पत्नी और अन्य परिजन घर के काम में लगे हुए थे, तभी शाम को जब उसकी पत्नी कमरे में गई तो प्रमोद को फंदे पर लटकता देखा। उसने फांसी किस वजह से लगाई परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed