{"_id":"f140007c447461cc83c9defe8ac151c2","slug":"the-young-man-died-after-being-crushed-by-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से कुचलकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयागांव निवासी मोहित (19 वर्ष) पुत्र पप्पू बृहस्पतिवार को अपने चाचा अशोक के साथ बैल खरीदने के लिए तालबेहट अंतर्गत ग्राम हर्षपुर गया था। देर शाम दोनों बैल लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में स्थित ग्राम रोंड़ा के निकट मोहित मुख्यालय की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर बैठ गया। गल्ला मंडी के पीछे स्थित हाइवे पर मोटरसाइकिल से उतरकर वह रोड पार कर रहा था, इसी दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात राहगीरों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर चार पहिया वाहन की नंबर प्लेट बरामद हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त गाड़ी का चालक मोहित को कुचलकर निकल गया।
विज्ञापन