फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The work of extracting rock phosphate from the underground of Madavara started

Lalitpur News: मड़ावरा के भूगर्भ से रॉक फॉस्फेट निकालने का काम शुरू

Wed, 12 Jul 2023 01:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The work of extracting rock phosphate from the underground of Madavara started
प्रथम चरण में पहाड़ियों में हो रहा ड्रिलिंग कार्य, इसके बाद शुरू होगा दूसरा चरण
विज्ञापन

सौंरई क्षेत्र में रॉक फॉस्फेट का भंडार भूगर्भ वैज्ञानिकों को वर्ष 2021 में मिला था

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले के तहसील मड़ावरा में मिले रॉक फॉस्फेट को निकालने के लिए प्रथम चरण का काम शुरू हो चुका है। कंपनी इस क्षेत्र में ब्लॉक नंबर पांच में ड्रिलिंग कार्य करवा रही है। ड्रिलिंग काम पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा। कंपनी के रॉक फास्फेट निकालने का काम शुरू कर देने से इस क्षेत्र के लोगों में रोजगार मिलने की उम्मीद जग गई है।
तहसील मड़ावरा अंतर्गत गांव सौंरई क्षेत्र में रॉक फॉस्फेट का भंडार भूगर्भ वैज्ञानिकों को वर्ष 2021 में मिला था। जोकि 221 हेक्टेयर क्षेत्र में है और यहां पर 16 लाख मिलियन टन रॉक फॉस्फेट है। इस क्षेत्र को भूतत्व खनिकर्म विभाग ने पांच खंडों में बांटकर तीन ब्लॉक बनाए थे। जिसमें ब्लॉक एक और तीन को एक-एक खंड और ब्लॉक दो में तीन खंडों को शामिल गया था। तीनों ब्लॉकों से रॉक फॉस्फेट निकालने के लिए शासन ने ई-ग्लोबल टेंडर प्रक्रिया अपनाई थी।
विज्ञापन

जिसमें तीनों ब्लॉक से रॉक फॉस्फेट निकालने के अधिकार मध्य प्रदेश की आरएमएचएचएम, एचएसएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी व कृष्णालीला प्राइवेट इंडिया लिमिटेड कंपनी ने प्राप्त किए थे। इसके बाद मड़ावरा क्षेत्र सहित जनपद के लोगों को रॉक फॉस्फेट निकाले जाने की उम्मीद जगी थी। इसके बाद ब्लॉक तीन से रॉक फॉस्फेट निकालने का अधिकार हासिल करने वाली मध्य प्रदेश के होशंगाबाद की एचएसएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मड़ावरा क्षेत्र में अपने कर्मचारियों और अधिकारियों संग डेरा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कंपनी ने अपनी मशीनरी के जरिए ब्लॉक तीन में प्रथम चरण का काम शुरू कर दिया है। जिसमें बड़ी-बड़ी मशीनरी से पहाड़ी क्षेत्र के पत्थरों में ड्रिलिंग की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ड्रिलिंग काम पूरा हो जाने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा।
वहीं मड़ावरा क्षेत्र में कंपनी के द्वारा रॉक फॉस्फेट निकालने का काम शुरू हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों में रोजगार मिलने की उम्मीद जग गई है। वहीं जल्द ही अन्य ब्लॉकों का अधिकार पाने वाली कंपनियां भी रॉक फॉस्फेट निकालने का काम शुरू कर देंगी।

सोना-प्लेटिनम व आयरन की प्रक्रिया अभी भी जारी
तहसील मड़ावरा के ही गिरार व इकौना क्षेत्र में सोना, प्लेटिनम और आयरन को निकालने के लिए शासन स्तर पर ई-ग्लोबल टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शासन की मंशा अनुरूप निर्धारित बिड न डाले जाने पर यह टेंडर प्रक्रिया कई बार निरस्त हो चुकी है। लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही शासन स्तर पर चल रही ग्लोबल ई-टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होगी और इस क्षेत्र में स्थित सोना, प्लेटिनम और आयरन का भंडार निकलना शुरू हो जाएगा।


मड़ावरा क्षेत्र में मिले रॉक फास्फेट के भंडार में ब्लॉक तीन से रॉक फॉस्फेट निकालने के लिए नामित की गई एमपी की एचएसएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने प्रथम चरण का काम शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में कंपनी के द्वारा ड्रिलिंग का काम किया जा रहा है। ड्रिलिंग काम पूर्ण हो जाने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा।
-अमितोष वर्मा, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed