फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The wedding party returned without the bride, the groom gave his life in sorrow

Lalitpur News: बगैर दुल्हन लौटी बरात, गम में दूल्हे ने दे दी जान

Wed, 07 Jun 2023 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The wedding party returned without the bride, the groom gave his life in sorrow
फेरों से पहले चढ़ावे को लेकर बिगड़ी बात, आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी पर लटका मिला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी के दौरान फेरों से पहले चढ़ावे को लेकर दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच बात बिगड़ जाने पर दुल्हन के बिना बरात लौट जाने से निराश दूल्हे ने दो दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार की दोपहर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।
तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम बरौदाडांग हाल कस्बा पाली अंतर्गत आवासीय कॉलोनी निवासी दीपक सहरिया (23) पुत्र बैजनाथ का शव मंगलवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर एक खेत में लगे आम के पेड़ पर तौलिया के फंदे से फांसी पर लटकता हुआ मिला। मृतक की बहन रामरती ने बताया कि दीपक का विवाह हाल ही में थाना जखौरा अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवती से तय हुआ था। एक जून को हल्दी और दो जून को प्रीतिभोज हुआ।
विज्ञापन

तीन जून की रात्रि दीपक दूल्हा बनकर बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। यहां गांव में धूमधाम से बरात निकली और दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद अन्य वैवाहिक रस्में भी निभाई गईं। देर रात्रि फेरों से पूर्व चढ़ावे का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन के चढ़ावे के लिए दूल्हा पक्ष द्वारा खास कपड़े और आभूषण लेकर न आने की बात को लेकर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात ज्यादा बिगड़ते देख दूल्हा व दुल्हन पक्ष के कुछ समझाने-बुझाने का प्रयास करते हैं। आखिर में दुल्हन पक्ष ने विवाह की रस्मों को बंद करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। जिससे दूल्हा और बारात बिन दुल्हन के ही लौट आती है। इससे दीपक मानसिक तनाव और निराश रहने लगा था।
परिवार के लोगों सहित मोहल्ले के लोगों ने काफी समझाया था। लेकिन उसकी निराशा कम नहीं हुई थी। मंगलवार की दोपहर दीपक सामान लेने की बात कहकर घर से निकल गया। कॉलोनी से कुछ दूर एक खेत में खड़े आम के पेड़ पर उसने तौलिया के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दीपक दो भाई और तीन बहन में छोटा था।

दुल्हन की दूसरे लड़के से शादी करके किया गया था विदा
विवाह में दुल्हन के चढ़ावे को दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष की अपेक्षा से सामान व जेवर कम लेकर गए थे। इस बात को लेकर बात बिगड़ गई थी और दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़कर तत्काल ही दुल्हन की दूसरे लड़के से रिश्ता तय करके उसकी शादी की और उसे विदा कर दिया था। यह जानकारी मिलने के बाद भी वह परेशान था।


पिता तय किया रिश्ता और वह ही नहीं गया बरात में
मृतक की बहन रामरती ने बताया कि दीपक की शादी का रिश्ता उसके पिता ने किया था। जब बरात जा रही थी तो उसमें उसका पिता भी जा रहा था। लेकिन किन्ही कारणों के चलते वह बरात में नहीं गया था। इस बात को भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने दीपक से बातचीत की थी और कारण जाना था।

परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी।
कामता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक, थाना पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed