फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The weather changed, the mercury dropped by four degrees Celsius, and a blanket of fog remained throughout the day.

Lalitpur News: मौसम का मिजाज बदला, चार डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का, पूरे दिन छाई रही धुंध की चादर

Wed, 29 Oct 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The weather changed, the mercury dropped by four degrees Celsius, and a blanket of fog remained throughout the day.
सर्द हवाओं के साथ फुहार गिरने से सर्दी ने कराया अहसास, 30 और 31 को बारिश की संभावना, किसान चिंतित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को पूरे दिन बादल के साथ धुंध छाई रही। इससे वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्द हवाओं के साथ सुबह गिरी फुहार ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया। इसके चलते, मंगलवार को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 20 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज दिया गया।
जनपद में रविवार को दोपहर में तेज धूप होने से लोगों को पसीना आ रहा था। न्यूनतम पारा 24 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पर था लेकिन उसी दिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। शाम चार बजे से बारिश होने लगी थी, जिसके बाद से लगातार दूसरे दिन सोमवार की सुबह तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। इसके चलते मौसम में नमी बनी रही। मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। आसमान से दोपहर तक फुहार गिरती रही। इससे मौसम में नमी आ गई।
विज्ञापन

हालांकि, बुधवार को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने के साथ दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है।बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में दलहनी फसलों की बोआई करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश रुकने पर कराया जाएगा नुकसान का आंकलन
जेडीए कृषि एलबी यादव ने बताया कि जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश हुई है। इससे पूर्व तीन-चार दिन पहले जिन किसानों ने दलहन या अन्य फसल की बोआई की है, उन्हें नुकसान होने की संभावना है। आगामी दो तीन दिन बारिश होने की संभावना है। ऐसे में बारिश रुकने के बाद फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed