{"_id":"68a8b58d9ff9026956001f66","slug":"the-watchman-died-due-to-deteriorating-condition-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-141273-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हालत बिगड़ने से चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हालत बिगड़ने से चौकीदार की मौत
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खितवांस का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस में हालत बिगड़ने से एक ग्रामीण की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महरौनी के ग्राम खितवांस निवासी रनवीर (58) पुत्र लखनलाल खितवांस चौकी में चौकीदार था और खेती करता था। बृहस्पतिवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार को तड़के लगभग चार बजे उसे अचानक सीने में दर्द होने लगा। यह देख परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खितवांस के ग्राम प्रधान कमलेश कुमार झा ने बताया कि रनवीर खितवांस चौकी में चौकीदार था। उसके पास दो एकड़ खेती है, जिसमें वह खेतीबाड़ी भी करता था। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है।