{"_id":"921d982c4fe0e62561efc50a2c342cd7","slug":"the-two-sides-quarrel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय के बाहर दो पक्षों में झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कार्यालय के बाहर दो पक्षों में झगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को तहसील परिसर में दोपहर लगभग एक बजे राजेश यादव निवासी ग्राम गुंदरापुर एवं बंशीलाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि वह एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। दोनों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में मामला पंजीकृत किया गया है।