{"_id":"bfd108352a7e5406fd7de99eb22fcd39","slug":"the-two-sides-clash-in-the-land-dispute-ten-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, दस घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बरौदी नकीव निवासी खेत सिंह एवं पहलवान सिंह के बीच पट्टे की जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने- सामने आ गए। गाली- गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से चली लाठी और कुल्हाड़ियों से खेत सिंह पक्ष के नंदलाल पुत्र बृजलाल, श्याम बाई पत्नी नंदलाल, सनमान पुत्र नंदलाल, रजपाल पुत्र नंदलाल, राजकुमारी पत्नी सनमान एवं धारा पत्नी आशाराम घायल हो र्गइं। वहीं, पहलवान पक्ष के पहलवान, प्रवेश रानी पत्नी पहलवान, वीरसिंह पुत्र धनीराम एवं अजय पुत्र पहलवान घायल हो गए। पाली पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर खेत सिंह की तहरीर पर पहलवान, रंधीर, वीर सिंह, हरी सिंह, देवेंद्र सिंह एवं अजय के खिलाफ एक राय होकर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।