{"_id":"632f2e783fb6b2777f653590","slug":"the-team-will-come-to-know-the-status-of-the-drinking-water-projects-of-the-district-lalitpur-news-jhs229478062","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण जलापूर्ति प्रकोष्ठ जनपद की पेयजल योजनाओं का करेगी सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण जलापूर्ति प्रकोष्ठ जनपद की पेयजल योजनाओं का करेगी सर्वेक्षण
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड में हर घर जल नल योजना लागू की गई है। अधिकांश परियोजना पूर्ण होने की कगार पर है। इन पेयजल परियोजनाओं को पंचायती राज विभाग के सुपुर्द की जानी है। पंचायतीराज विभाग ने शासन स्तर पर इस पाइप पेयजल परियोजना के लिए ग्रामीण जलापूर्ति प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ की एक टीम जनपद में डेरा डालेगी, जोकि इन पेयजल परियोजनाओं का सर्वेक्षण करेगी।
नमामि गंगे योजना के तहत चल रही हर घर जल नल पाइपलाइन परियोजना के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में काम जोर-शोर से चल रहा है। इस योजना में जनपद के अधिकांश बांधों को शामिल किया गया है। जनपद में नमामि गंगे की लागौन, कचनौंदा, धौरा-बालाबेहट, जाखलौन-बिरधा, कड़ेसरा, सौजना-गुढा, सुकलगुंवा, बिल्ला मोगान, बदनपुर, सैदपुर-कुम्हैडी, गौना-नाराहट, मसौरा-सिंदवाहा, चंदावली और टोरी ग्राम समूह पेयजल परियोजना निर्माणाधीन है। यह सभी पेयजल परियोजनाएं राजघाट, कचनौंदा, जमड़ार, लोअर रोहिणी, रोहिणी, भौंरट, शहजाद, जामनी, सजनाम, भावनी, बंडई बांध सहित बेतवा नदी पर बनाई जा रही है। इन बांधों और नदी से निर्धारित मानक पर पानी लिया जाना है। इस पानी का भुगतान भी निर्धारित की गई दर के अनुसार सिंचाई विभाग को दिया जाना है। हर घर जल नल परियोजना का काम पूर्ण करने के लिए निर्धारित समय तय किया गया है। इसको लेकर शासन स्तर से लेकर जिलाधिकारी समय समय पर इन निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करते रहते है। अब अधिकांश परियोजना पूर्ण होने की कगार पर पहुंच चुकी है। पूर्ण होने वाली पेयजल परियोजनाओं का संचालन व देखरेख करने के लिए पंचायती राज विभाग के सुपुर्द की जानी प्रस्तावित है। पंचायतीराज विभाग ने शासन स्तर पर इस पाइप पेयजल परियोजना के लिए ग्रामीण जलापूर्ति प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ की एक टीम जनपद में डेरा डालेगी, जोकि इन पेयजल परियोजनाओं का सर्वेक्षण करेगी। इसके बाद यह टीम एक रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके बाद ही इन परियोजनाओं को हैंडओवर लिया जाएगा।
----------
यह टीम करेगी सर्वेक्षण
पंचायतीराज विभाग की ओर से गठित ग्रामीण जलापूर्ति प्रकोष्ठ से एक कंसलटेंट और दो जेई जनपद आएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस टीम के 26 सितंबर को जनपद आने की प्रबल संभावना है। यह टीम पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
------------
पाइप लाइन बिछाने में गांव की सड़कें खोद डाली
नमामि गंगे पाइपलाइन परियोजना में गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए कार्यदायी संस्था ने इन गांवों की सड़कों और रास्तों को खोद डाला। हालत यह है कि कार्यदायी संस्थाओं ने सड़क व रास्ता खोदकर उसमें पाइपलाइन डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी। जिस कारण बारिश में सड़कों पर कीचड़ हो गया। इसके चलते ग्रामीणों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्यदायी संस्था इन खोदी गई सड़कों की मरम्मत भी करेगा।
-----------
वर्जन
पंचायतीराज विभाग ने शासन स्तर पर हर घर जल नल पाइप पेयजल परियोजना के लिए ग्रामीण जलापूर्ति प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ की एक टीम जनपद में डेरा डालेगी, जोकि इन पेयजल परियोजनाओं का सर्वेक्षण करेगी। सर्वेक्षण के बाद ही इन पेयजल परियोजनाओं को हैंडओवर लिया जाएगा। - नवीन मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी