{"_id":"68c1d3270a504d594505d49c","slug":"the-team-inspected-the-babina-lalitpur-railway-section-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-142450-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टीम ने किया बबीना-ललितपुर रेल खंड का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टीम ने किया बबीना-ललितपुर रेल खंड का निरीक्षण
विज्ञापन
ललितपुर। प्रयागराज मुख्यालय से आए प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने बुधवार को बबीना से ललितपुर रेल खंड का निरीक्षण किया। उनके साथ झांसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक भी थे। उन्होंने रेल लाइन समेत तालबेहट, जखौरा, ललितपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसीएस बोरा ने आंतरिक संरक्षा ऑडिट टीम के साथ सबसे पहले बबीना यार्ड का निरीक्षण किया और फिर बबीना स्टेशन पर सुरक्षा व संरक्षा के निर्देश दिए। इसके बाद वह विशेष ट्रेन से तालबेहट स्टेशन पहुंचे। यहां उपस्टेशन अधीक्षक रूम का निरीक्षण किया। तालबेहट बिजरौठा लाइन पर कर्व नंबर 39 का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने रेल लाइन जोड़ने वाले प्वाइंट को भी देखा। इसके बाद वह जखौरा, दैलवारा होते हुए विशेष ट्रेन से ललितपुर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक डीके चतुर्वेदी एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ समय ठहरने के बाद वह विशेष ट्रेन से लौट गए।