फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The tap outside the house is missing its spout, water is flowing on the road

Lalitpur News: घर के बाहर लगे नल से टोंटी गायब, सड़क पर बह रहा पानी

Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The tap outside the house is missing its spout, water is flowing on the road
नाराहट/ललितपुर। कस्बा नाराहट में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सड़कों पर सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यहां पर हर घर नल जल योजना अंतर्गत लाइन डालकर घर के बाहर कनेक्शन कर दिए गए हैं, लेकिन नल में टोंटी नहीं लगी होने से पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर घर नल जल योजना के अंतर्गत कस्बा में पेयजल सुविधा के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। इस पाइपलाइन से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए कनेक्शन भी दिए गए हैं। लेकिन, कई घरों की कनेक्शन लाइन में टोंटी न होने से पानी फैल रहा है। यह स्थिति कई गलियों में बनी हुई है। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। कस्बेवासियों का कहना है कि नल में टोंटी लगवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed