फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The station chief in block organically , assaulting jailer

ब्लॉक प्रमुख का थाने में बवाल, दारोगा से मारपीट

Sun, 22 Nov 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
The station chief in block organically , assaulting jailer
महरौनी/ललितपुर। थानाध्यक्ष मड़ावरा व ब्लॉक प्रमुख में थाना परिसर में विवाद हो गया था। विवाद में ब्लाक प्रमुख को दारोगा द्वारा थप्पड़ मारने से हंगामा हो गया और सैकड़ों समर्थकों ने थाने में तोड़फोड़ कर थानाध्यक्ष के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। ब्लाक प्रमुख के समर्थक उन्हें पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए।
विज्ञापन


थाने में हंगामा करने के बाद ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों ने गिरार तिराहा पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया। ब्लाक प्रमुख सहित दो दर्जन नामजद व 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तीन मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


मड़ावरा निवासी यशवंत पुत्र सुकन पाल थाने में अपनी शिकायत लेकर आया था। उसने पुलिस को बताया कि सुबह उसके घर ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी अपने चार साथियों लक्ष्मण सिंह, कृष्णपाल, जय सिंह और हरि सिंह के साथ आए। आरोप है कि इन लोगों ने आते ही गालीगलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख का कहना था कि तुम लोगों की वजह से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव हार गये हैं। अब ग्राम प्रधानी के चुनाव में किसी के प्रचार में मत जाना, नहीं तो जान से मार दूंगा। विरोध करने पर उन्होंने यशवंत पाल और उसके घर में किराए से रहने वाले नरेश नामदेव व राजेंद्र पाल के साथ मारपीट कर दी। बीचबचाव को आए परिवारीजनों से भी धक्का-मुक्की की गई और धमकाते हुए मौके से भाग गए।

इसी दौरान ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी भी अपने कुछ साथियों सहित थाना जा पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख थाने में ही पीड़ित पक्ष को धमकाने लगे। जिस पर थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने ऐतराज जताया। इस कारण थानाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के बीच विवाद होने लगा। विवाद में दारोगा ने ब्लाक प्रमुख को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख को हिरासत में ले लिया।

मामले की सूचना पाकर गौरीशंकर सोनी के बडे़ भाई बबलू और तमाम समर्थकों ने थाना परिसर में पहुंचकर बवाल काटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने थानाध्यक्ष पर हमला किया और हंगामा करते हुए कार्यालय के दरवाजे व कुर्सियों में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही समर्थक पुलिस गिरफ्त से ब्लॉक प्रमुख को छुड़ा ले गए।

इसके बाद में आक्रोशित लोगों ने गिरार तिराहा पर चक्का जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। लगभग दो घंटे तक कस्बा में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

इस दौरान बाजार में सभी दुकानें बंद हो गयीं। मडावरा में बवाल की सूचना पाकर एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर जनपद के अलग-अलग आधा दर्जन थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान एसडीएम मडावरा एसके पाल ने भीड़ को किसी तरह समझा- बुझा कर शांत किया और पुलिस के अफसरों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

तीन मुकदमे दर्ज
थानाध्यक्ष से मारपीट व बवाल के बाद मड़ावरा थाने में ब्लॉक प्रमुख सहित 24 लोगों पर नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर तीन मामले दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह की तहरीर पर गौरीशंकर सोनी व अन्य पर जानलेवा हमले का प्रयास, सरकारी कामकाज में बाधा डालने, सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला एक राय होकर बवाल काटना, सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तीसरा मामला यशवंत पाल की तहरीर पर गौरीशंकर सोनी, लक्ष्मण सिंह, कृष्णपाल सिंह, जय सिंह, हरी सिंह पर चौथ वसूली, एक राय होकर हमला करना, घर में घुसकर मारपीट आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 
पहले से वांछित थे ब्लॉक प्रमुख
मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख गौरीशंकर सोनी पहले से ही एक चौथ वसूली के मामले में वांछित चल रहे हैं। सौंरई गांव के प्रधान से मारपीट कर चौथ वसूली मांगने का मामला कुछ महीने पहले ही गौरीशंकर सोनी के खिलाफ दर्ज किया गया था। इस मामले में वह वांछित चल रहे हैं। हालांकि, पंचायत चुनाव के दौरान वह क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अपना और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार खुलेआम करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझा।

इनका कहना है,
थाना परिसर में तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों  को बख्शा नहीं जाएगा।

- प्रभाकर चौधरी
पुलिस अधीक्षक ललितपुर

पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मैं केवल अपने साथी की परिवार की महिलाओं पर अश्लील फब्ती कसने वालों की शिकायत करने गया था। थानाध्यक्ष ने बदसलूकी की और साजिशन मुकदमा दर्ज कर दिया।
- गौरीशंकर सोनी
ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed