फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The state government work for all classes

सभी वर्गों के लिए प्रदेश सरकार ने किया काम

Wed, 12 Aug 2015 11:57 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल रैली निकाल रहे हैं। इसी क्रम में कस्बा बानपुर में साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन



रैली का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के नेता गुड्डू राजा बुंदेला और पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन द्वारा किया गया। इस मौके पर गुड्डू राजा ने कहा कि किसानों और मजदूरों की हितैषी कोई पार्टी है, तो वह समाजवादी पार्टी है। सरकार ने किसानों के लिए अनेक योजनायें चलाई है। चाहे वह किसान बीमा दुघर्टना की राशि पांच लाख करने का निर्णय हो, सिंचाई का पानी मुफ्त हो। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को राहत देने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र ही राशि मिलेगी। जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निंरजन ने कहा कि लोहिया बस, 102, 108 एंबुलेंस से आम लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। साइकिल रैली बानपुर से होती हुई बार पहुंची। इस दौरान जगह - जगह कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन



इधर, ग्राम गुगरवारा में साइकिल रैली का शुभारंभ जनपद प्रभारी बृजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव, महासचिव खिलान सिंह यादव व सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव द्वारा किया गया। पार्टी कार्यकर्ता आसिफ कुरैशी, अनिल पाल, नईम खां के नेतृत्व में गुगरवारा से बानपुर के लिए साइकिल लेकर रवाना हुए। जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकारी बैंक अध्यक्ष फूलसिंह यादव नन्ना, ब्लाक प्रमुख रामजीवन यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख यादवेंद्र सिंह यादव, नेपाल सिंह यादव, रूप सिंह यादव भूरे, देवसिंह यादव, अमर सिंह यादव, दशरथ लंबरदार, मीडिया प्रभारी कुंदन पाल, डा. जगमोहन, विनोद रैकवार, सोबरन सिंह, रक्षपाल सिंह, ग्यासी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैली का समापन आज
समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी कुंदन पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को साइकिल रैली का समापन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे पार्टी कार्यालय स्टेशन रोड से नदीपुरा स्थित वेंक्वैट हॉल तक साइकिल रैली निकाली जायेगी। इसके बाद सभा का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed