फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The search for the poachers rescued from the Forest Department team intensifies

Lalitpur News: वन विभाग की टीम से छुड़ाए गए शिकारियों की तलाश तेज

Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The search for the poachers rescued from the Forest Department team intensifies
ललितपुर। प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे शिकारियों को ग्रामीण वन विभाग की टीम से छुड़ा ले गए। वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शनिवार को पाली थाना क्षेत्र के गांव निवाई और घुटारी के पास स्थित शहजाद नदी के किनारे प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे दो शिकारियों गोरेलाल व सरमन निवासी ग्राम निवाई को पकड़ा था। जबकि दो शिकारी भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन

टीम को मौके से छह मृत पक्षी मिले थे। जिसमें चार छोटे लालसर पक्षी और दो ठेकरी कूट प्रजाति के पक्षी थे। पकड़े गए दोनों आरोपी शिकारियों को लेकर वन विभाग की टीम निवाई तक ही आ पाई थी तभी गांव की महिलाओं ने टीम से अभद्रता कर दी और शिकारियों को छुड़ाकर ले गईं। मामले में वन विभाग ने ललितपुर रेंज में शिकारी गोरेलाल, सरमन निवासी ग्राम निवाई व दो अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया था। अब विभाग ने शिकारियों की तलाश तेज कर दी है। रविवार को वन विभाग की टीम आरोपी शिकारियों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रुक रहा प्रवासी पक्षियों का शिकार
जनपद के जलाशयों में सर्दी के मौसम में प्रवासी पक्षी प्रतिवर्ष आते हैं। इन प्रवासी पक्षियों का शिकारी शिकार कर लेते हैं। जिसे रोकने के लिए वन विभाग हर साल रणनीति तैयार करता है। बावजूद इसके प्रवासी पक्षियों का शिकार नहीं रुक रहा है। गोविंद सागर बांध और राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में शिकारी प्रवासी पक्षियों का शिकार करते हैं।

वन विभाग की टीम की गिरफ्त से भागने वाले दोनों शिकारियों को पकड़ने के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है। पक्षियों का शिकार रोकने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील रहती हैं।
- भोला सिंह, वन क्षेत्राधिकारी वन रेंज ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed