फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The road became a swamp due to the soil dug for the pipeline.

Lalitpur News: पाइप-लाइन के लिए खोदी मिट्टी से सड़क बन गई दलदल

Fri, 05 Jan 2024 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The road became a swamp due to the soil dug for the pipeline.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन-ललितपुर। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह सड़क के किनारे खोदाई की जा रही है ताकि पाइप लाइन बिछाई जा सके। यहां से निकाली गई मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिया गया, अब बारिश होने से मिट्टी कीचड़ बन गई, जिस पर पैदल तक चलना मुश्किल हो गया है। लोग बाइक व साइकिल से गिरकर घायल हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आसपास के लगे गांव कपासी, मादोंन, माताखेड़ा, हरदारी के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे पाइप लाइन डाली जा रही है और सड़क के किनारे खुदाई करके उस पर मिट्टी सही ढंग से नहीं डाली जा रही है, जिससे हादसे हो रहे हैं।
-------------
मोटरसाइकिल से दवा लेने जाना था, लेकिन सड़क खराब होने से नहीं जा पा रहे हैं। ठेेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
जितेंद्र ग्रामीण
-------------
स्कूल-कोचिंग जाने वाली छात्राएं पैदल चलकर निकलने में गिरकर चोटिल हो रही हैं, सड़क पर कीचड़ पाइप लाइन की मिट्टी से हुआ है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

देवीलाल कुशवाहा।
------------------
अभी सुबह से दो मोटरसाइकिल सवार गिर गए हैं, दोनों चोटिल हुए हैं, सड़क पर कोई भी अनहोनी हो सकती है।
राकेश।

---------------
मौखिक व लिखित रूप से कई बार जल निगम को अवगत कराया है, इसके बावजूद मनमानी करते हुए सड़क के किनारे खोद कर इसे खराब कर रहे हैं। सुभाष यादव अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed