फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The remaining five family breakdown

टूटने से बचे पांच परिवार

Sun, 24 May 2015 12:38 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The remaining five family breakdown
महिला थाने में आयोजित परिवार परामर्श शिविर में पांच मामले सुलझाए गए, इसमें तराना सहित अन्य महिलाएं खुशी से अपने-अपने ससुराल चली गईं।
विज्ञापन


शनिवार को महिला थाना प्रभारी रचना राजपूत, परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य सुधा कुशवाहा व कविता कंचन की अगुवाई में मामले निपटाए गए। तराना पत्नी मजीद निवासी आजीतापुरा ने बताया कि उसकी शादी आठ माह पूर्व हुई थी, लेकिन पास में रहने वाली ननद आयशा आए दिन घर में आकर विवाद करती है। कुछ दिन पहले तो उसने  मारपीट भी की। वहीं, साकेत अग्रवाल पुत्र गोपालदास निवासी नझाई बाजार ने बताया कि उसका विवाह गुरसरांय झांसी निवासी पूजा पुत्री महेशचंद्र के साथ हुआ है। तीन महीने पहले दोनों के बीच विवाद होने से पत्नी मायके में  रह रही है। वहीं, अजीतापुरा स्थित मस्जिद के पास रहने वाली तराना पत्नी खालिद ने बताया कि पति व सास- ससुर छोटे-छोटे विवाद को लेकर झगड़ते हैं। ग्राम बीघाखेत निवासी प्रीति पत्नी बालमुकुंद अहिरवार ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई। पति से जब इलाज की बात कही तो उसने मारपीट की और घर से निकाल दिया। कीर्ति वर्मा पत्नी अजित वर्मा निवासी तालाबपुरा ने पति पर खर्च के पैसे नहीं देने का आरोप लगाया। सभी मामलों में दोनों पक्षों को बुलाया गया और सुनवाई के बाद सभी महिलाएं खुशी से परिवार के साथ चली गईं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed