{"_id":"95560ab918dedc2864478546aab2337f","slug":"the-rd-will-smsa-info-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमसए से मिलेगी आरडी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमसए से मिलेगी आरडी की जानकारी
ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डाक विभाग में आरडी खाताधारकों के लिए खातों में धनराशि जमा करने या निकालने के लिए मोबाइल पर एसएमएस स़ुविधा शुरू कर दी है। अब पैसा जमा करने या निकालने संबंधी पूरी जानकारी खाताधारक को आसानी से मिल सकेगी।
प्रधान डाक घर व अन्य उपशाखाओं के अंतर्गत जनपद में हर वर्ष बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा धनराशि संरक्षण के उद्देश्य से रिकरिंग डिपाजिट (आरडी) खाता खुलवाया जाता है। डाकघर की योजनाओं से जुड़ने के लिए महिलाएं अधिक सक्रिय रहती हैं।
अभी तक डाकघरों में पुरानी प्रणाली से ही काम लिया जाता रहा है, लेकिन अब डाक विभाग की कार्यशैली में बदलाव हो गया है। नई आधुनिक तकनीकि से जोड़कर डाक घरों को हाईटेक किया जा रहा है। इसी के तहत जनपद के प्रधान डाकघर समेत अन्य शाखा डाकघरों से जुड़े सभी आरडी खाताधारकों के लिए एसएमएस सुविधा से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
सभी खाताधारकों से आरडी की एंट्री के दौरान उनके मोबाइल नंबर लिए जा रहे हैं, ताकि एसएमएस के माध्यम से सभी आरडी खाताधारकों को जमा व निकासी और एंट्री संबंधी जानकारी पहुंचाई जा सके।
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर दीपेंद्र सोनकिया ने बताया कि आरडी खाताधारकों को आरडी व इससे संबंधित अन्य सभी प्रकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में एसएमएस के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। पास बुक अपडेट होते समय एसएमएस से जानकारी मिल सकेगी।
टैक्स, फंड ट्रांसफार्मर, एटीएम या डेविट कार्ड से रुपए निकालने के दौरान भी एसएमएस से नागरिकों को जानकारी मुहैया हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी खाताधारकों को एसएमएस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।