फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The proposal was passed for the last four years, the construction of the road could not be done

प्रस्ताव पास हुए बीते चार साल, नहीं हो सका सड़क का निर्माण

Mon, 11 Jul 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The proposal was passed for the last four years, the construction of the road could not be done
ललितपुर। नगर में की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इनको बनवाने के लिए जिम्मेदार तैयार नहीं है। हालांकि पालिका का दावा है कि टेंडर हो गए हैं, जल्द काम शुरू होगा। मगर नगर पालिका क्षेत्र में एक सड़क ऐसी भी है जो चार साल से निर्माण की राह देख रही है। बोर्ड बैठक में 49 लाख रुपये का प्रस्ताव पास होने के बाद भी आज तक टेंडर नहीं हो सका। अब सड़क पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो चुकी है। लोगों को दूसरे मार्ग से डेढ़ से दो किमी की दूरी तय करके जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों व अन्य कार्यों के लिए बोर्ड की स्वीकृति अनिवार्य होती है। सड़क, नाली व अन्य सभी कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड बैठक में रखे जाते हैं। यहां सहमति मिलने पर कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू होती है।
विज्ञापन

मगर नगर पालिका में तमाम सड़कें ऐसी हैं, जिनके निर्माण को बोर्ड ने मंजूरी तो दे दी, लेकिन काम आज तक नहीं हो सका। नगर के वार्ड एक सिद्दनपुरा में सिद्दन मंदिर से नेहरूनगर की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिए वर्ष 2018 में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। इसके लिए 49 लाख का एस्टीमेट बनाया गयाद्घ प्रस्ताव पास होने पर लोगों ने सड़क निर्माण होने की खुशी जताई। लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी अब तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बीते वर्ष से चल रहे रेलवे की तीसरी लाइन के निर्माण के चलते नाली के पानी की निकासी की समस्या हो गई है। बारिश में पानी अधिक होने से जलभराव हो रहा है। अधिकांश लोग खराब सड़क के चलते लगभग दो कि मी की दूरी का चक्कर लगाकर निकलने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
20 हजार की आबादी हो रही परेशान
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन से फुट ओवर ब्रिज को तीसरी लाइन के निर्माण के चलते तोड़ दिया गया है। अब नेहरुनगर व सिद्दनपुरा के वाशिंदों की आवाजाही के लिए इकलौता मार्ग सिद्दन मंदिर होकर है, लेकिन अब नेहरु नगर से सिद्दन मार्ग की हालत खराब होने से समस्या गहरा गई है। कीचड़ में तब्दील सड़क के चलते अन्य मार्गों से चक्कर लगाकर निकलना पड़ रहा है। ऐसेे में दो मोहल्लों की लगभग 20 हजार से अधिक की आबादी परेशान हो रही है।

सड़क वर्षों पहले ही खराब हो गई थी। मरम्मत नहीं होने से आवाजाही मुश्किल हो रही थी। अब कच्चा मार्ग होने से दिक्कत हो रही है।
- रज्जूलाल
सड़क किनारे नाली का निर्माण न होने से दूषित पानी बह कर जमा हो रहा है। बारिश में पानी मात्रा अधिक होने से चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।
- कुसुम देवी
बीते चार वर्ष पहले बोर्ड में स्वीकृत होने के बाद उम्मीद लगी कि सड़क का निर्माण जल्द होगा, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
- विजय सिंह
सिद्दनमंदिर से सिद्दनपुरा होकर नेहरूनगर संपर्क मार्ग के निर्माण प्रस्ताव बोर्ड बैठक में चार वर्ष पहले स्वीकृत हुआ था। लेकिन अब तक टेंडर तक नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा नाली निर्माण के टेंडर कराने की बात पांच माह पहले की, लेकिन अब तक टेंडर नहीं कराए गए हैं। कई बार प्रशासन को पत्र देने के बाद भी टेंडर नहीं कराए गए हैं।
- रामवती रजक, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed