फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The process of determining the UP Board examination centers has begun, with six committees verifying them.

Lalitpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू, छह समितियां कर रहीं सत्यापन

Sun, 16 Nov 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The process of determining the UP Board examination centers has begun, with six committees verifying them.
- हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में इस बार 35062 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारण की प्रकिया शुरू हो गई है। 134 विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड की साइट पर आधारभूत सुविधाएं अपलोड की थी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन विद्यालयों का सत्यापन करने के लिए छह समितियां बनाई गईं। सभी समितियां ने अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करना शुरू कर दिया है।

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित है। इस बार परीक्षा में 35062 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 19990 और इंटरमीडिएट में 15072 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से प्रस्ताव ऑनलाइन अपलोड कराए गए थे। जिसमें 134 विद्यालयों ने अपने-अपने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं अपलोड की थी। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए इन स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की जांच करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पांच तहसीलों ललितपुर सदर, महरौनी, मड़ावरा, तालबेहट और पाली में छह समतियां बनाई गई हैं। चार सदस्यीय इन समितियों में तहसीलों के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। ललितपुर सदर तहसील में 48 स्कूल होने के चलते यहां पर दो समितियां भौतिक सत्यापन करने का काम करेंगी। दोनों समितियों को 24-24 स्कूल आवंटित किए गए हैं। यह सभी समितियां अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का भौतिक सत्यापन करते हुए यहां क्या-क्या भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं, इसकी जांच कर रहे हैं। डीएम की ओर से गठित की गई इन समिति के द्वारा भौतिक सत्यापन करने के बाद परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन अनंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गठित की गई समितियां परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed