फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The population of 10 thousand yearned drop by drop, hand pumps were also given

बूंद-बूंद को तरसी 10 हजार की आबादी, हैंडपंप भी दे गए दगा

Sun, 13 Mar 2022 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
The population of 10 thousand yearned drop by drop, hand pumps were also given
ललितपुर। गर्मियां शुरु होते ही नगर में पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाने लगी है। शहर के छह मोहल्लों में बीते छह दिनों से पानी नहीं पहुंचा है। ऐसे में करीब 10 हजार की आबादी हैंडपंप के सहारे अपनी प्यास बुझा रही है। इन मोहल्लों में कई हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, तो काफी दूर से लोगों को पानी लेकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में पेयजल आपूर्ति को दो जोन में वितरित किया गया है। इनमें लोअर जोन और अपर जोन हैं। शहर में लोअर जोन के कुछ मोहल्लों में करीब 10 साल बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पाई है। इन मोहल्लों में सर्दी और बरसात के मौसम में राहत रहती है, लोग आपूर्ति नहीं होने पर हैंडपंपों से पानी जुटा लेते हैं, लेकिन गर्मियों में पेयजल का संकट गहराना शुरू हो जाता है। यहां आपूर्ति अधिकांश समय ठप रहती है। कई हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं, तो कुछ खराब हो जाते हैं। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने पर हैंडपंप भी सहारा नहीं बन पाते।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला विष्णुपुुरा, पठापुरा, रैदासपुरा, खिरकापुरा, नारायणपुरा, श्रद्धानंदपुरा में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। यहां पर शनिवार को लोगों ने सुबह नल आने का इंतजार किया। काफी देर तक नलों से आपूर्ति तो दूर पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। जिसके बाद लोग उदासीन होकर हैंडपंपों पर बर्तन लेकर पहुंचे। देखते ही देखते हैंडपंप पर पानी भरने वालों की भीड़ जुट गई। लोगों को हैंडपंप पर भीड़ होने से पानी जुटाने में अधिक समय बीत गया। अधिकांश लोगों को अन्य मोहल्ले से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में तो मोहल्ले में पानी मिलना मुश्किल हो जाता है, सर्दी और बारिश में पानी मिलने की उम्मीद रहती है। अब तो सर्दी में भी आपूर्ति नहीं हो रही है।
- सनत कुमार
मोहल्ला में बीते दिनों से पानी का संकट हो गया है। आपूर्ति बाधित होने पर सहारा बने हैंडपंप भी खराब होने से और भी ज्यादा समस्या हो रही है।
कनेक्शन के दौरान लगा अब पानी की समस्या से छुटकारा मिल गया, लेकिन वर्षों बाद भी आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पाई है।
- रजनी
गर्मी के मौसम में जहां नल आना बंद हो जाते हैं। साथ ही हैंडपंप भी खराब पड़े रहते हैं। ऐसे में लोगों को दूसरे मोहल्ले से पानी लाना पड़ता है।
- शहनाज
शहर के लोअर जोन के मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी हुई है। रविवार को कर्मचारी को भेजकर दिखवा कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed