फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The new transformer did not meet the standards, will have to face power crisis for a few more days

मानकों पर खरा नहीं उतरा नया ट्रांसफार्मर, कुछ दिन और झेलना होगा बिजली संकट

Fri, 18 Feb 2022 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
The new transformer did not meet the standards, will have to face power crisis for a few more days
तालबेहट। दस दिन बाद भी 66 केवी सब स्टेशन पर लगा पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। बृहस्पतिवार को कानपुर पनकी से ऑयल परीक्षण करने आई सेंटी फ्यूजिंग मशीन ने जिला मुख्यालय से आए ट्रांसफार्मर को निर्धारित मानकों की कसौटी पर सही नहीं माना। इसके बाद क्षेत्र की जनता की पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की संभावनाओं पर पूरी तरह से पानी फिर गया।
विज्ञापन

आठ फरवरी को 66 केवी विद्युत उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने जनता की परेशानी और 20 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन समस्त मतदान केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति को देखते हुए ललितपुर मंडी के सब स्टेशन को तत्काल 66 केवीए से बदल कर 33 केवीए में करते हुए वहां रखे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को तालबेहट भेज दिया था। इससे जनता में काफी खुशी थी कि अब उन्हें पूर्व की तरह विद्युत सप्लाई मिल सकेगी।
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर को लगाने के बाद जैसे ही उसे चालू किया गया, तो उसमें फॉल्ट आना शुरू हो गए। जिसे देखकर जिला मुख्यालय से परीक्षण टीम आई और जांच के बाद उसे डेड घोषित कर दिया। इसके बाद विभागीय अधिकारी पहले से लगे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति कराने की जुगत बनाते रहे। इसके बाद कानपुर पनकी से ट्रांसफार्मर के ऑयल परीक्षण को सेंटी फ्यूजिंग मशीन बुलवाई गई। बृहस्पतिवार को मशीन ने जब परीक्षण किया तो उसमें भी जिला मुख्यालय से आया ट्रांसफार्मर विभागीय मानकों पर सही नहीं निकला। इससे अब क्षेत्र में विद्युत संकट टलता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जानकारी मिली है कि ट्रांसफार्मर फिर खराब हो गया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी करता हूं।- एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट
- ट्रांसफार्मर चालू करने के पूरे प्रयास किए गए, लेकिन वह काम करने की कसौटी पर सही नहीं निकला। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को अवगत करा दिया गया है। - अक्षय विश्वकर्मा, विद्युत उपखंड अधिकारी तालबेहट

गर्मी होती तो जनता सड़कों पर होती
क्षेत्र के किसानों का मानना है कि इस समय सर्दी होने एवं अधिकांश नेताओं के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण जनता इस परेशानी पर ध्यान नहीं दे रही है। यदि गर्मी का मौसम होता और दस दिन तक पूरे क्षेत्र में विद्युत का यही आलम होता तो जनता अभी तक सड़कों पर होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed