फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The merciful and kind one appeared, beneficial to Kaushalya...

Lalitpur News: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी...

Mon, 07 Apr 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The merciful and kind one appeared, beneficial to Kaushalya...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर से लेकर मंदिर और सड़क तक रामनवमी का उल्लास दिखा। मंदिरों में श्रीराम का जन्म होते ही जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप विचारी... गाया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भगवान राम की आरती के साथ ही मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं ने बधाई गीतों के साथ भजन संकीर्तन किया। रामराजा मंदिर में सुबह से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जबकि दोपहर में रामजन्म और दोपहर में तीन बजे से हवन का आयोजन हुआ। घरों पर भी महिलाओं ने भजन गाए।

रामनवमी का महा उत्सव रविवार को चौबयाना स्थित श्रीरघुनाथजी मंदिर, मुरलीधर मंदिर रावरपुरा, महावीरपुरा स्थित मदनमोहनजी मंदिर, लक्ष्मीपुरा स्थित रामराजा मंदिर, घंटाघर स्थित जगन्नाथजी मंदिर, परमहंस मंदिर, धनुषधारी मंदिर, नृसिंह मंदिर, तुवन समेत अन्य मंदिरों में बड़े ही श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे मंदिरों में रामजन्म होने पर गाजे-बाजे के साथ उत्सव मनाया गया। श्रीरघुनाथजी मंदिर में दोपहर ठीक 12 बजे राम का जन्म होते ही जैसे ही गर्भगृह से पर्दा हटा, भगवान राम के दर्शन पाते ही ढोल-बाजे बजने शुरू हो गए। महिलाओं ने बधाई गीत गाए। इस दौरान भगवान को पालने में बैठाकर लोगों के दर्शन के लिए बाहर चबूतरे पर लाया गया, जहां श्रद्धालु भगवान की एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिए।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान राम की भव्य आरती का आयोजन हुआ। भगवान को भोग लगाया गया और फिर प्रसाद का वितरण किया गया। इसी प्रकार रावरपुरा स्थित मुरलीधर मंदिर में भी भगवान राम का जन्म होते ही बधाई गीत के साथ महिलाओं ने मंगल भजन कीर्तन किए। जबकि, रामराजा मंदिर में सुबह आठ बजे से सुंदरकांड पाठ और दोपहर में रामजन्म महोत्सव का आयोजन किया गया। दोपहर में तीन बजे से हवन पूजन किया गया। वहीं, श्रीजगन्नाथजी मंदिर में भी रामजन्म होने के बाद गाजे-बाजे के साथ बधाई गीत गाए। भगवान को पालकी में विराजमान कर भक्तों के दर्शन के लिए बाहर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

ब्राह्मण महामंडल ने मनाया श्रीराम जन्मोत्सव
फोटो-23

सिद्धपीठ चंडीधाम मंदिर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में रामनवमी पर ब्राह्मण महामंडल ने श्रीराम जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। सुबह की बेला में सुंदरकांड पाठ का आयोजन अंकित दुबे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा कराया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे रामेश्वर पटैरिया द्वारा भगवान श्रीराम के दिव्य दरबार में विशेष पूजन कर घंटा, शंख ध्वनि में रामजन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान यहां चंडीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने भव्य आरती की। इसके बाद यहां बधाई महोत्सव हुआ, श्रद्धालुओं ने बधाई नृत्य किया। भगवान राम को छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान ब्राह्मण महामंडल के संरक्षक, परमानंद तिवारी, जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया, सभासद मनमोहन चौबे, सुरेश तिवारी, राजेश दुबे, पवन संज्ञा, आरपी उपाध्याय, रमाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed