{"_id":"a7f67053a0b7508a95fb8e01ec2cc744","slug":"the-men-cleaned-the-statue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों की प्रतिमा को किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों की प्रतिमा को किया साफ
ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों के नेता महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं लंबे चौड़े भाषण देकर रोटियां सेंक रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रतिमा पर फैली गंदगी नजर नहीं आ रही है।
नगर के विभिन्न चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। जिला प्रशासन और राजनीतिक दलों के लोगों को महापुरुषों की याद या तो राष्ट्रीय पर्व अथवा उनकी जयंती पर आती है। इसी दौरान प्रतिमाओं की साफ-सफाई होती है। इसके बाद उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। कार्यकर्ता सबसे पहले सावरकर चौक पहुंचे, यहां उन्होंने वीर सावरकर की प्रतिमा की साफ-सफाई की। इसके बाद उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल, जेल चौराहे पर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, तुवन चौराहे पर पं. परमानंद मूर्ति व वर्णी चौराहे पर संत वर्णी के प्रतिमा की साफ-सफाई की।
विज्ञापन
जिला संयोजक कृष्णा विश्वकर्मा ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा उनके विचारों से प्रेरणा लेने के लिए स्थापित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े और बेसहारा छात्र-छात्राओं की मदद भी की जाएगी। उन्होंने गाय मां की रक्षा का भी संकल्प लिया।
इस मौके पर कार्यसमिति सदस्य सावन कुमार असाटी, पवन साहू, निमेष तिवारी, संदीप जैन, अवनीष, अभिषेक पटैरिया, महेंद्र पाल, सत्यम जैन, दीपक यादव, अर्पित मोदी, रजनीश सिंह परमार, अतिशय सिंघई, संजीव कश्यप, आनंद सेन उपस्थित रहे।