{"_id":"9ebe9e2af369b773d03f5e14273a5007","slug":"the-location-was-out-of-school-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से बाहर मिली शिक्षकों की लोकेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से बाहर मिली शिक्षकों की लोकेशन
ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले के लगभग आधा दर्जन शिक्षकों की लोकेशन स्कूल से बाहर मिली है। इसका खुलासा मिड डे मील समन्वयक द्वारा ली गई आधा दर्जन शिक्षकों की लोकेशन से हुआ है।
कोई मिड डे मील की ताजी सब्जी का इंतजाम करता पाया गया तो किसी की लोकेशन रास्ते में मिली। इससे स्कूलों के संचालन का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों में अध्यापकों की नियमित उपस्थिति के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। एक तरफ विभागीय अफसरों के निरीक्षण हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ मोबाइल लोकेशन के जरिए लापरवाहों पर शिकंजा कसने की कोशिशें हो रही हैं। लेकिन, अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है।
गत दिवस मिड डे मील समन्वयक कपिल दुबे ने सुबह नौ से दस बजे के मध्य विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों की मोबाइल से लोकेशन ली। इस दौरान ग्राम नीमखेड़ा के दोनों विद्यालयों में कोई अध्यापक नहीं पहुंचा था। प्राथमिक विद्यालय इकौना के अध्यापक सरमन लाल मिड डे मील के लिए ताजी सब्जी की व्यवस्था कर रहे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़वारी की स्मृति जैन बालाबेहट में टैक्सी का इंतजार कर रही थीं। इससे पहले के दिनों में कई अध्यापकों ने मोबाइल नहीं उठाए थे।
विज्ञापन
शिक्षक नेता की लोकेशन ली
अब शिक्षक नेताओं की भी लोकेशन लेने की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही मोबाइल लोकेशन का विरोध होने लगा है। एक शिक्षक नेता ने मिड डे मील समन्वयक से ऐतराज भी जताया है। उनका आरोप है कि धरने के दौरान मिड डे मील के मामले को प्रमुखता से उठाया गया है,
जिस कारण शिक्षक नेताओं को लोकेशन के दायरे में लिया गया है। हालांकि, मिड डे मील समन्वयक ने इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।