फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The investigation team accepted that 35 percent damage to crops due to hailstorm

Lalitpur News: जांच टीम ने माना 35 प्रतिशत हुआ ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान

Sun, 19 Mar 2023 12:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 19 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The investigation team accepted that 35 percent damage to crops due to hailstorm
ललितपुर। जनपद में बीते दिनों आंधी के साथ बारिश व अतिवृष्टि से फसलों को 35 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है। जांच में 12 गांव में 4424.52 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हुईं हैं। इससे 4036 किसान को नुकसान हुआ है। शेष चार गांव में जांच कराया जाना बाकी है। तहसील पाली व महरौनी के गांव में फसलें को नुकसान नहीं है। जिला प्रशासन ने बीते दिन आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित हुईं फसलों का सर्वे किया गया है। जिसमें टीमों ने 16 गांव में नुकसान माना है। इसमें ललितपुर सदर तहसील के आठ गांव व तहसील तालबेहट के चार में फसलों को बर्बाद होने की पुष्टि की है। इसमें सदर तहसील के आठ गांव में 2315.22 हेक्टेयर में फसलों में नुकसान हुआ है। इससे 2036 किसान प्रभावित हुए हैं। वहीं तहसील तालबेहट के चार गांव के 2000 किसानों के 2109. 30 हेक्टेयर में फसलें नष्ट हुईं है। इन सभी गांव में जांच टीम ने अलग-अलग नुकसान माना है। इसमें सबसे कम 12 तो अधिकतम 35 प्रतिशत नुकसान माना है। सदर तहसील में उप संभागीय कृषि प्रसाद सोनू मंगल, एसएमएस रामरतन वर्मा, रमन गौतम, मूलचंद्र वर्मा, बीमा कपंनी से समन्वयक सुनील शिहारे, अंकुश राठौर आदि ने सर्व किया।
विज्ञापन

जांच में यह बताया गया नुकसान
तहसील ललितपुर।
ग्राम - किसानों की संख्या - प्रभावित रकवा - नुकसान का प्रतिशत
अमरपुर - 360 - 148 - 20
महर्रा - 219 - 120.12 - 22
विद्याखेत - 412 - 228 - 22
करगन - 85 - 65 - 20
खुरा - 370 - 543.8 - 22
गनगौरा - 165 - 726.2 - 12
भौंरसिल - 115 - 90 - 20
दैलवारा - 310 - 395 - 22
तहसील - तालबेहट ।
देवरान - 900 - 946.13 - 34
कारीटोरन- 219 - 158.9 - 34
वस्त्रावन - 553 - 556.6 - 34
हनुपुरा - 428 - 449.2 - 35
कुल- 12 - 4036 - 4424.52 हे.
----
तहसील मड़ावरा के इन गांव में फसल नुकसान की होगी जांच
शुक्रवार को आंधी के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि से जिले के 16 गांव में नुकसान माना गया है। इसमें शनिवार को 12 गांव में फसलों के नुकसान का आंकलन हो गया है। तहसील मड़ावरा के चार गांव में भी नुकसान हुआ है। इनमें धौरी सागर, कुर्रट, लखंजरर, जैतुपुरा आदि हैं। इनमें भी जल्द सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद नुकसान के आंकलन की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


शनिवार को ओलावृष्टि से प्रभावित गांव में फसलों के नुकसान का सर्वे कराया गया। जिसमें 12 गांव में कार्य हो गया है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। शेष चार गांव का सर्वे जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed