{"_id":"69a5d67e0f8fcf84870c1c5f","slug":"the-incomplete-136-km-road-of-lalitpur-kailgwan-route-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-3148-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-152503-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ललितपुर-कैलगुवां मार्ग की अधूरी 13.6 किमी सड़क का 31.48 करोड़ से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ललितपुर-कैलगुवां मार्ग की अधूरी 13.6 किमी सड़क का 31.48 करोड़ से होगा निर्माण
विज्ञापन
वाहनों के आवागमन में होगी सुविधा, टीकमगढ़ की राह होगी आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर-कैलगुवां मार्ग की अधूरी पड़ी 13.6 किमी की सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से 31.48 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से लगभग चार माह पहले मंजूरी मिल गई थी और अब विभाग की ओर से इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद इस सड़क पर 25 गांव समेत मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ व कई गांवों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।
मुख्यालय से कैलगुवां मार्ग पर उदयपुरा से आमघाट तक 13.6 किमी की सड़क का निर्माण नहीं हो सका था। सड़क की चौड़ाई करीब तीन मीटर थी। वहीं, मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल हो गई थी। इससे राहगीरों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। इस मार्ग से चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहनों के चलने में आवागमन सुगम नहीं हो पा रहा था। आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे थे।
कैलगुवां मार्ग से बानपुर होते हुए टीकमगढ़ जाने के लिए लोग मजबूर थे। इससे लगभग 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था।समस्याओं के निस्तारण के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण के साथ निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब जल्द ही विभाग द्वारा इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जनपद के 25 और मध्यप्रदेश के कई गांव के लोगों को होगा लाभ
सड़क निर्माण होने से जिले के ग्राम उदयपुरा, ककड़ारी, बिलाटा, जरावली, बंगरा, टीला, कैलगुवां, म्यांव, मर्रोली, चंदावली आदि गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा हो सकेगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ और निवाड़ी के लोगों को भी आवागमन में आसानी होगी।
वर्जन
उदयपुरा से आमघाट तक सड़क के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। सड़क का निर्माण 31.48 करोड़ से किया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग