फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The incoming machine's whistle blew, power was cut off all night

Lalitpur News: इनकमिंग मशीन की सीटी फटी, रातभर गुल रही बिजली

Tue, 16 Sep 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The incoming machine's whistle blew, power was cut off all night
ललितपुर। नेहरूनगर बिजली घर में हाईटेंशन लाइन पर चमगादड़ बैठने से इनकमिंग मशीन की सीटी आग लगने से फट गई। इससे बुढ़वार और राजघाट व जल निगम की बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही। सुबह होने पर बिजली विभाग की टीम ने सीटी बदलने के बाद फाल्ट को ठीक कराया और आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरूनगर स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में पांच फीडर नेहरूनगर, राजघाट, राजघाट जलनिगम, बुढ़वार और वैरावट संचालित हो रहे हैं। बीते रोज रविवार की देर रात लगभग 12 बजे बुढ़वार, राजघाट एवं राजघाट जलनिगम फीडर की इनकमिंग वीसीबी मशीन में धमाका हो गया, इससे इन फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बिजली और मीटर विभाग की टीम उपकेंद्र पहुंची और मशीनों की जांच की। सब स्टेशन के बाहर हाईटेंशन लाइन पर चमगादड़ बैठने से इनकमिंग मशीन की सीटी फटना पाया गया। कर्मचारियों ने हाईटेंशन लाइन में फंसे चमगादड़ को निकाला और इनकमिंग मशीन की सीटी बदलने के बाद फीडरों की बिजली सुचारु की। अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर चमगादड़ फंसने की वजह से सीटी मशीन में खराब हो गई। मीटर विभाग की टीम ने सीटी बदलकर आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed