{"_id":"698e1daf6861d7e9e001806e","slug":"the-gravel-of-the-dilapidated-road-has-been-uprootedpassersby-are-facing-problems-in-commuting-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-151517-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खस्ताहाल सड़क की उखड़ी गई गिट्टी...राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खस्ताहाल सड़क की उखड़ी गई गिट्टी...राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी
विज्ञापन
- लिधौरा से पिसनारी मार्ग करीब 10 साल पहले बनाया गया था, देखरेख के अभाव में उखड़ गई सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम लिधौरा से पिसनारी तक की करीब छह किमी सड़क खस्ताहाल हो गई है। आलम यह है कि सड़क की अधिकांश गिट्टी उखड़ गई है, जिससे वाहन तो दूर पैदल आवागमन में भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग की यह सड़क करीब 10 साल पहले बनाई गई थी। सड़क बनने के बाद विभाग इसकी देखरेख करना भूल गया। जिसके चलते सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क से निकलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है, गड्ढों में पानी भरा होने के कारण सड़क का पता नहीं चलता है, जिससे लोग 10 से 15 किमी का चक्कर लगाने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन लोग गड्ढ़ों को बचाने के चक्कर में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ रही इस सड़क से प्रतिदिन करीब 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। इसी सड़क से होकर रोजाना दर्जनों स्कूल की गाड़ियां तहसील मुख्यालय जाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग की मांग की है।
00000000000000000
फोटो-44,भवन यादव
लिधौरा से पिसनारी तक की सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई है। सड़क की ऊपरी परत पूर्ण रूप से उखड़ चुकी है, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-भवन यादव, राहगीर
विज्ञापन
000000
फोटो-45,छोटू
लिधौरा से पिसनारी तक की लगभग 6 किमी सड़क जगह-जगह टूट गई और गहरे गड्ढे हो गए। इनसे होकर दो पहिया वाहन निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। सड़क की मरम्मत जल्द होनी चाहिए।-छोटू,राहगीर
000
फोटो-46,अरविंद
सिरोंन गांव में सड़क का निर्माण आज से लगभग 10 साल पहले किया गया था। सड़क बनाने के बाद विभाग देखरेख करना भूल गया है। इस सड़क की मरम्मत जल्द होनी चाहिए।-अरविंद, राहगीर
00000000000000
वर्जन
सड़क को विशेष मरम्मत के लिए चयनित किया गया है। टेंडर हो गया। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ललितपुर
000000000000000000000
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग
फोटो-48
गदयाना। ग्राम में शीतला माता मंदिर के सामने लगभग 200 मीटर का एक कच्चा रास्ता बना हुआ है, जहां पर 15-20 परिवारों की आबादी बसी हुई है। वहां पर निवास करने वाले लोगो ने बताया कि यह रास्ता पथरीला और गड्ढों से भरा हुआ है जिसमे पैदल चलना भी बडा मुश्किल होता है। बरसात के समय तो मुख्य सड़क पर पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली मे बैठ कर ही पहुंचते है। इस संबंध मे ग्राम प्रधान को कई बार सूचित कर चुके मगर आज तक किसी ने सुध नही ली। वहां के लोगो ने बरसात से पहले सड़क बनवाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया है, जिसमें इस सड़क को बनवाने की मांग उठाई है। पत्र पर वीर सिंह, हनुमत, रामेश्वर, साहब सिंह, भरत सिंह, भगवान सिंह, जेन सिंह, यादवेंद्र, दयाराम, गोविंद सिंह, जीवन, संजय, आदि के हस्ताक्षर बताए गए। संवाद