{"_id":"622905996ba6ee290c215691","slug":"the-girl-committed-suicide-by-hanging-lalitpur-news-jhs216440664","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार के कस्बा क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने घर में कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसका दिमागी संतुलन बिगड़ने से फांसी लगाने की बात कही है। बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा बार के किशोरी मंदिर के पास निवासी मुस्कान (16) पुत्री ग्यासी रजक मंगलवार शाम को घर पर अकेली थी। जबकि उसके माता पिता मजदूरी के लिए गए थे, जबकि उसका भाई गैस का सिलिंडर लेने गया था और छोटी बहन बाहर निकल गई थी। इसी दौरान मुस्कान ने किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी पर लटक गई। कुछ ही देर बाद शाम को करीब साढ़े पांच बजे जब उसका भाई शिवा गैस सिलिंडर लेकर लौटा। घर में कमरा अंदर से बंद देख उसने बहन को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह छत के रास्ते पीछे से कमरे में किसी प्रकार अंदर गया तो वहां बहन को फांसी पर लटकते देख उसकी चीख निकल गई।
चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। परिजन और लोग किशोरी को फंदे से उतारकर अचेत अवस्था में बार अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा दशरथ रजक ने बताया कि उसकी भतीजी करीब आठ दिनों से काले कपड़े पहनने की बात कर रही थी। जिस पर उसके परिजनों ने उसे काले कपड़े भी दिलवा दिए थे, लेकिन वह फिर भी अन्य सभी कपड़े भी काले रंग के लाने की ही बात कर रही थी। उन्होंने उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने के चलते ही फांसी लगाकर जान देने की संभावना जताई है। मृतका चार बहन व एक भाई में तीसरे नंबर की थी और वह 12वीं तक पढ़ी थी।