फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The funds for the tourism development of Ginnaut Bagh will be returned to the government.

Lalitpur News: गिन्नौट बाग के पर्यटन विकास की धनराशि शासन में होगी वापस

Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The funds for the tourism development of Ginnaut Bagh will be returned to the government.
एस्टीमेट रिवाइज न होने के कारण नहीं हो पाया था कार्य शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गिन्नौट बाग में स्थित पांच प्राचीन पारीजात के वृक्षों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की गई थी, जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी थी। इसके लिए 50 लाख रुपये धनराशि भी भेजी गई थी। इन कार्य के गिन्नौट बाग का बहुत बड़ा भू भाग शामिल किया जा रहा था। जबकि इस बाग में कई सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं। जिला प्रशासन ने कम एरिया के साथ नई कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। जिसकी मंजूरी नहीं मिली है, इसके बाद अब यह धनराशि शासन को वापस भेजी जा रही है।
शहर में स्थित गिन्नौट बाग में पांच प्राचीन पारीजात के वृक्ष मौजूद हैं। यह पेड़ काफी प्राचीन दुलर्भ जाति के बताए जाते हैं। पर्यटन विभाग ने इन पेड़ों को संरक्षित व आसपास सौंदर्यीकरण कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। जिसके एवज में शासन ने 50 लाख रुपये की धनराशि भेेजी थी। पर्यटन विभाग की कार्ययोजना में गिन्नौट बाग का अधिक क्षेत्रफल लिया जा रहा था। जिससे वहां पर होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम प्रभावित हो सकते थे। तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने क्षेत्रफल कम करते हुए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। लेकिन उस एस्टीमेट को शासन से अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे में पूर्व की योजना का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिससे जनपद की सीएम डैशबोर्ड में रैकिंग खराब हो रही है। सीएम डैशबोर्ड में हटाने के लिए इस कार्ययोजना की धनराशि शासन को भेजने की कवायद विभागीय तौर पर प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गिन्नौट बाग में पर्यटन विकास योजना के लिए जो शासन से धनराशि भेजी गई थी। एस्टीमेट रिवाइज न होने के कारण उसे वापस भेजा जा रहा है। नये सिरे से धनराशि मांगी गई है, वह मिलने के बाद नये एस्टीमेट के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
हेमलता, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed