फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The fog spoiled the movement, the night was spent at the station waiting for the train

Lalitpur News: कोहरे ने बिगाड़ी चाल, ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बीत रही रात

Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The fog spoiled the movement, the night was spent at the station waiting for the train
ललितपुर। कोहरे के चलते लगातार ट्रेनों की चाल बिगड़ती जा रही है। हालात यह हैं कि ट्रेनें 19-19 घंटे की देरी से आ रही हैं। यात्री भी ट्रेनों के आने का इंतजार कर थक रहे हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम यह है कि यात्री पूरी-पूरी रात स्टेशन पर गुजार रहे हैं। रविवार को खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस साढ़े बारह घंटा लेट रही। वहीं भुसावल गोंडवाना 19.25 घंटा और रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से आई। इसके साथ ही रेलवे की प्रीमियम ट्रेन शताब्दी भी रविवार कोदिल्ली से 4.11 घंटा और भोपाल से 3.21 घंटे लेट आई।
विज्ञापन

मथुरा, दिल्ली, पंजाब की ओर घना कोहरा होने के चलते रविवार को भी अधिकांश ट्रेनों की गति काफी धीमी रही, जिसके चलते कुरुक्षेत्र से चलने चलकर खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस साढ़े बारह घंटा देरी से ललितपुर पहुंची। जबकि मालवा एक्सप्रेस 5.08 घंटा, भोपाल एक्सप्रेस 3.35 घंटा, मुंबई सीएसटीएम पातालकोट एक्सप्रेस 7.03 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस 4.55 घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस 4.56 घंटा, पंजाब मेल 5.38 घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात घंटा, राप्तीसागर एक्सप्रेस 1.20 घंटा, सचखंड एक्सप्रेस पौने छह घंटा, झेलम एक्सप्रेस चार घंटे लेट आई। इसके साथ ही श्रीधाम एक्सप्रेस 9.20 घंटा, अहमदाबाद वीकली एक्सप्रेस भी 6.13 घंटा तक लेट रही।
विज्ञापन

वहीं डाउन रूट की ट्रेनों में सीतापुर एक्सप्रेस 3.06 घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, समता एक्सप्रेस 3.54 घंटा, झेलम एक्सप्रेस 12.37 घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस 2.17 घंटा, गोंडवाना एक्सप्रेस 5.25 घंटा, पुष्पक एक्सप्रेस तेरह घंटा, श्रीधाम एक्सप्रेस छह घंटे तक देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed