{"_id":"617da5aefaa6c5003c7b4732","slug":"the-farmer-who-was-doing-the-farming-on-the-farm-died-due-to-drowning-in-the-pit-lalitpur-news-jhs207846317","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर पानी दे रहे किसान की गड्ढा में फिसलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर पानी दे रहे किसान की गड्ढा में फिसलने से मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत एक गांव निवासी किसान की खेत में पलेवा करते समय गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। इस दौरान परिजन और पुलिस दोनों उसे खोजते रहे लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह भाई को गड्ढे में शव उतराता मिला।
ग्राम कैलगुवा निवासी गनेश रैकवार (45) पुत्र जालम शुक्रवार को सुबह अपने खेतों में रबी की बुवाई के लिए पलेवा कर रहा था। इसी दौरान खेत के बगल में बने पानी से भरे गड्ढे में फिसलकर गिर गया। पानी में डूबने मौत हो गई। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने भी खेत पर पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह पांच बजे गनेश के बड़े भाई हजारी ने खेत पर पहुंचकर उसे खोजा तो तकरीबन छह बजे गड्ढे में गनेश का शव उतराता मिला। यह देख उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई हजारी ने बताया कि मृतक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो पुत्री और तीन पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी और एक पुत्र की भी शादी हो चुकी। दो पुत्रों की शादी नहीं हुई है। मृतक के पास 50 डिस्मिल खेती है। उसी पर खेती और मजदूरी कर वह परिवार का भरण पोषण करता है। अब बच्चों के पालन पोषण का संकट हो गया है।